26 को फांसी से लटकाया, हर एक पर 2 महीने माफ हुई सजा... जेल से रिहा हुआ वो कुख्यात जल्लाद
Updated on
19-06-2023 08:00 PM
ढाका: बांग्लादेश के कुख्यात जल्लाद भुइयां को जेल से रिहा कर दिया गया है। उसे 1991 में चोरी, डकैती और हत्या के मामले में 42 साल की सजा हुई थी। इसके बाद उसे 2001 में जेल में जल्लाद पद पर नियुक्त कर दिया गया। इस दौरान उसने बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान के हत्यारों सहित 26 दोषियों और युद्ध अपराधियों को फांसी दी। इस कारण पूरे बांग्लादेश में भुइयां को कुख्यात जल्लाद के तौर पर जाना जाने लगा। उसे हर एक फांसी देने पर दो महीने सजा में छूट दी गई। इसके अलावा सरकार ने अच्छे व्यवहार के कारण उसकी 10 साल की सजा को माफ कर दिया। ढाका केंद्रीय कारागार के परिसर से बाहर निकलते ही 74 वर्षीय शाहजहां भुइयां को पत्रकारों ने घेर लिया। उसने मीडिया को बताया, "(जेल से निकलने पर) मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।"
भुइयां को 42 साल की हुई थी जेल
भुइयां को 1991 में हत्या और डकैती के आरोप में 42 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। उसे 2001 में जेल अधिकारियों द्वारा एक जल्लाद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बांग्लादेश की सरकार ने उसके द्वारा दी जाने वाली हर एक फांसी पर उसकी सजा दो महीने कम कर दी और उसकी सजा में इस तरह चार साल चार महीने कम हो गए। जेल में अपने अच्छे आचरण के कारण भुइयां की करीब 10 साल की सजा माफ कर दी गई।
भुइयां ने 26 अपराधियों को दी थी फांसी
एक जल्लाद के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, भुइयां ने बांग्लादेश के संस्थापक बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान व उनके परिवार के अधिकांश सदस्यों की हत्या करने वालों के साथ करीब 26 कुख्यात अपराधियों को फांसी दी, जिससे मीडिया का ध्यान उसकी तरफ आकर्षित हुआ।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में सरकार विरोधी प्रदर्शन कोई नई बात नहीं है लेकिन हालिया समय में सिंध प्रांत ने दुनिया का ध्यान खींचा है। सिंध में लगातार पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि…
वॉशिंगटन: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पाकिस्तान के समर्थन का ऐलान किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध की आशंका के बीच पन्नू ने एक नया बयान दिया है। SFJ…
इस्लामाबाद: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव ने परमाणु युद्ध की आशंका को जगा दिया है। भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र हैं। नई दिल्ली की…
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार की तरफ से लिए गए फैसले के अनुसार आज से भारत-पाकिस्तान के बीच बना अटारी बॉर्डर पूरी तरह से…
पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत उसके खिलाफ अगले 24-36 घंटों में सैन्य कार्रवाई कर सकता है। पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार ने बुधवार देर रात…
पाकिस्तान ने पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम देने वाले संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) का नाम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के बयान से हटाने के लिए दबाव बनाया था।…
कनाडा में लिबरल पार्टी के मार्क कार्नी प्रधानमंत्री बन रहेंगे। आम चुनाव में उनकी पार्टी ने 343 में से 169 सीटें जीती हैं। ये 172 सीटों के बहुमत के आंकड़े…