भोपाल में पांच साल में 1,077 दुष्कर्म के केस, 2 हजार 234 लोगों ने की आत्महत्या, मोहन सरकार ने विधानसभा में दी जानकारी

भोपाल में पांच साल में 1,077 दुष्कर्म के केस, 2 हजार 234 लोगों ने की आत्महत्या, मोहन सरकार ने विधानसभा में दी जानकारी

भोपाल। भोपाल में पांच साल में नाबालिगों के साथ दुष्कर्म की एक हजार 77 घटनाएं हुई हैं। वहीं जिले में 2,234 लोगों ने आत्महत्या की। भोपाल शहर में 836 और भोपाल ग्रामीण क्षेत्र में 162 नाबालिगों के साथ दुष्कर्म हुआ। यह जानकारी शुक्रवार को विधानसभा में भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा के प्रश्न के लिखित उत्तर में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने दी।

इसमें बताया गया कि 17 दिसंबर 2018 से 19 जनवरी 2024 तक भोपाल शहर में 970 और भोपाल ग्रामीण में 107 दुष्कर्म के प्रकरण दर्ज किए गए। भोपाल शहर में 2127 और भोपाल ग्रामीण क्षेत्र में 107 आत्महत्या के मामले सामने आए।

ऐसा है अन्य अपराधों का ग्राफ

पांच वर्ष में भोपाल शहर में 2 हजार 674 नाबालिगों (लड़के-लड़कियों) का अपहरण हुआ। इनमें से 108 बरामद नहीं हुए। अपहरण की घटनाएं शहरी क्षेत्र में अधिक हुईं। महिलाओं पर अत्याचार की 5 हजार 675 घटनाएं दर्ज की गईं। भोपाल शहर में 10 हजार 238 चोरी, 330 लूटपाट, छह डकैती, 256 हत्या, मारपीट के 27 हजार 890 और फिरौती के छह मामले दर्ज हुए।

Advertisement