Karan Johar के अपकमिंग शो को लेकर अभी से बज बनना शुरू हो गया है। खबर है कि अजय देवगन और रोहित शेट्टी, सारा अली खान, अनन्या पांडे, आलिया भट्ट, करीना कपूर, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण भी शो में गेस्ट बनकर आएंगे। चौंकाने वाली बात ये है कि कार्तिक आर्यन और कंगना रनौत को भी इनवाइट किया गया है, जिनसे करण का 36 का आंकड़ा रहा है।
स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं जीनत और नीतू
अब करण जौहर प्लानिंग कर रहे हैं कि वो अपने काउच पर जीनत अमान जैसी हसीन एक्ट्रेस को बिठाएं। उनके साथ नीतू कपूर भी हों। दोनों एक्ट्रेसेस 'धर्म वीर' और 'द ग्रेट गैंबलर' जैसी मूवी में स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं। ऊपर से जीनत की जिंदगी में काफी कुछ घटा है, ऐसे में अगर ये दोनों शो में आती हैं तो यकीनन गहरे राज सामने आएंगे।
कब और कहां देखें 'कॉफी विद करण सीजन 8'
अगर आप 'कॉफी विद करण' शो को फॉलो करते हैं तो इस बार ये ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रहा है। इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। ये शो 26 अक्टूबर 2023 को स्ट्रीम होगा। पिछले सीजन में विजय देवरकोंडा, सामंथा रुथ प्रभु, अक्षय कुमार, जान्हवी कपूर और सारा अली खान सहित कई स्टार्स ने शिरकत की थी।











