ससुर शत्रुघ्न सिन्हा के सामने कांपने लगे थे जहीर इकबाल, बोले- सोनाक्षी को प्रपोज करने के लिए मांग रहा था इजाजत
'गलाट्टा इंडिया' से बातचीत में जहीर इकबाल ने बताया कि उन्हें प्रपोज करने की इजाजत मांगनी पड़ी तो वह बेहद घबराए हुए थे और कांप रहे थे। एक्टर ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा से परमिशन मांगी थी। जहीर को चिंता थी कि उन्हें 'खामोश' कहकर सख्ती से रिजेक्ट कर दिया जाएगा। लेकिन जब वह शत्रुघ्न सिन्हा से मिले तो उन्हें अच्छा लगा। और सोनाक्षी के पिता उन्हें दयालु और प्यारे लगे।शत्रुघ्न सिन्हा को क्या कहकर बुलाते हैं जहीर इकबाल?
जहीर इकबाल ने बताया कि उन्होंने हकलाते हुए कहा, 'अंकल, सोना ने आपको बताया होगा कि हम...' जिस पर उन्होंने जवाब दिया, 'हां। उसने जिक्र किया था।' जहीर ने सोचा कि शत्रुघ्न सिन्हा को शायद मालूम नहीं कि वह क्या कहना चाह रहे। इसलिए वह दोबारा बोले, 'अंकल, मैं प्रपोज करने के बारे में सोच रहा था।' तो एक्ट्रेस के पिता बोले,'ओह, बहुत अच्छा, बहुत अच्छा।'











