इस युग के युवाओं की भर्ती आईटी स्नातक के कारण बहुत अच्छी है। युवा पेशेवर की भर्ती भी बहुत अच्छी है। लेकिन कई युवा पीढ़ी के शौकीन और ब्रांडेड माल मटेरियल के चक्कर में काफी कुछ खर्च कर देते हैं। मॉल कल्चर के कारण और सैमुअल होटल के शौक के कारण भी उनका काफी पैसा खर्च होता है। ब्रांडेड आइटम मॉल कलचर या क्रैमर होटल के शौक बुरी बात नहीं है लेकिन *आपकी सीमा से ज्यादा खर्च यह बुरी बात है।* इसी तरह मोबाइल कार घर संपत्ति आदि के लिए काफी कुछ लोन लेते हैं तो उसकी कीमत का असर आपके खर्च पर भी पड़ता है। है. हमारी पारंपरिक संस्कृति और बड़े बुजुर्ग यही कहते हैं कि आप खूब कमाओ खर्च करो लेकिन *बचत जरूर करो क्योंकि बचत ही आपका सबसे पहला सच्चा और करीबी दोस्त होता है।*
जो युवा वर्ग अच्छा कमा रहा है वह अपने भविष्य के लिए बचत करना सीखे।
अशोक आशुतोष, इंदौर (लेखक, पत्रकार, पर्यावरणविद्)
