सोशल मीडिया पर उनके कमेंट पर तीखी प्रतिक्रिया हुई और लोगों ने प्रणित और हिमांशु, दोनों की कड़ी आलोचना की। भारी विरोध के बाद, हिमांशु और प्रणित, दोनों ने वीडियो जारी कर माफी मांगी और कुछ समय के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट भी डीएक्टिवेट कर दिए। अब मुनव्वर ने सोशल मीडिया यूजर्स से इस विवाद को और न बढ़ाने की अपील की है।
'किसी की लाश निकलेगी, तब समझोगे', मुनव्वर बने प्रणित का सहारा! '370 बिरयानी विवाद' पर की अपील- थम जाओ अब
कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने '₹370 की बिरयानी' वाले विवाद के बाद प्रणित मोरे की हो रही ट्रोलिंग पर बात की है। उन्होंने लोगों से इस मामले में शामिल लोगों को निशाना बनाना बंद करने और सोशल मीडिया यूजर्स से इस मामले को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की अपील की। जो लोग इस बारे में नहीं जानते, उन्हें बता दें कि यह विवाद प्रणित मोरे के हालिया स्टैंड-अप शो का एक वीडियो वायरल होने और उस पर ऑनलाइन काफी आलोचना होने के बाद शुरू हुआ था। इस क्लिप में, 23 साल के हिमांशु जांगड़ा ने कहा था कि उन्होंने एक डेट के दौरान चिकन बिरयानी की एक प्लेट पर ₹370 खर्च किए थे और इसलिए उन्हें उस खर्च का 'रिटर्न' मिलने की उम्मीद थी।