'आप डेविल के पीछे, डेविल आपके पीछे', 'किक 2' के लिए हो जाएं तैयार, देवी लाल बनकर लौट रहे हैं सलमान खान
साजिद नाडियाडवाला ने बहुत पहले अपनी फिल्म 'किक' के सीक्वल 'किक 2' को लेकर अनाउंस किया था और अब खबर है कि इस फिल्म की शूटिंग अगले साल 2025 में शुरू होने जा रही है। इसी फिल्म के जरिए साजिद नाडियाडवाला ने डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा था। साल 2014 में आई इस पहली फिल्म 'किक' को लोगों ने काफी पसंद किया था। अब कहा जा रहा है कि 'किक 2' में मेकर्स डेविल यानी देवी लाल सिंह की कहानी को आगे बढ़ाना चाहते हैं।अब करीब एक दशक बाद ऐसा लग रहा है कि सलमान खान को फैन्स जल्द ही डेविल के रूप में एक बार फिर से देख पाएंगे। हाालांकि इस फिल्म को लेकर अब तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।











