'ये कितना ठरकी है...' मनीषा रानी को Kiss तो बेबिका धुर्वे का रगड़ा हाथ, महेश भट्ट पर उठे सवाल

'ये कितना ठरकी है...' मनीषा रानी को Kiss तो बेबिका धुर्वे का रगड़ा हाथ, महेश भट्ट पर उठे सवाल

सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में फैमिली वीक में सभी कंटेस्टेंट्स के घरवाले आए। ये वीक काफी इमोशनल भरा रहा। सबकी आंखों में आंसू थे। किसी को सलाह मिली तो किसी के दिल से सारी कड़वाहट खत्म हो गई। कंटेस्टेंट पूजा भट्ट के पापा महेश भट्ट भी शो में आए। अब उनके कुछ क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कुछ यूजर्स को मनीषा रानी और बेबिका धुर्वे के प्रति महेश भट्ट का बिहेवियर थोड़ा अजीब लग रहा है।

 
Mahesh Bhatt In Bigg Boss OTT 2: जैसे ही 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में महेश भट्ट ने एंट्री ली, मनीषा रानी उनके पैर छूने लगीं। लेकिन महेश भट्ट उल्टा उनके ही पैर छूने लगे और कहा, 'मेरी उम्र की तौहीन ना करें।' इसके बाद उन्होंने मनीषा को थाम लिया और कहा, 'खामोशी में वार्तालाप करते हैं।' फिर उन्होंने मनीषा को उनकी आंखों में देखने को कहा और ये भी बोला, 'आप देख नहीं पा रही हैं।' इसके बाद उन्होंने मनीषा के सिर और गालों को छुआ।
 


मनीषा रानी के संग हुए 'टची'!

Manisha Rani के साथ महेश भट्ट का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो उन्हें घूरते और फिर हाथ पर Kiss करते दिख रहे हैं। इसके अलावा और भी कुछ वीडियोज हैं, जिसे शेयर करते हुए लोग महेश भट्ट को 'ठरकी' कह रहे हैं।


बेबिका धुर्वे संग भी वीडियोज वायरल

महेश भट्ट का Bebika Dhurve के साथ भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो उनके हाथ को रगड़ रहे हैं। महेश भट्ट का ऐसा बिहेवियर देख लोगों का माथा ठनक गया है।


आशिका भाटिया हुईं बेघर

पिछले हफ्ते के एलिमिनेशन की बात करें तो मनीषा रानी और आशिका भाटिया नॉमिनेटेड थे। कम वोट मिलने के कारण आशिका भाटिया को शो से बाहर जाना पड़ा। वो कुछ हफ्ते पहले ही बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट घर में दाखिल हुई थीं। इस समय घर में पूजा भट्ट, जद हदीद, जिया शंकर, अविनाश सचदेव, मनीष रानी, अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव हैं। आप इस शो को जियो सिनेमा एप पर सोमवार से रविवार रात 9 बजे देख सकते हैं।
 
 
Advertisement