बॉलीवुड से लेकर साउथ तक, अगले साल मार्च में चार बड़ी फिल्मों की रिलीज की तैयारी हो रही थी। लेकिन एक चौंकानी वाली रिपोर्ट के मुताबिक, संजय लीला भंसाली ने अपनी अगली फिल्म 'लव एंड वॉर' को पोस्टपोन करने का फैसला किया है। 'बॉलीवुड हंगामा' की रिपोर्ट बताती है कि 'लव एंड वॉर' अब ईद 2026 के मौके पर रिलीज नहीं होगी। इसकी सीधी वजह यश की 'टॉक्सिक' के साथ टकराव है।'
यश की Toxic ने बिगाड़ा 2026 का पूरा रिलीज कैलेंडर, क्लैश के डर से 'लव एंड वॉर' समेत 4 फिल्में पोस्टपोन!
भारतीय सिनेमा के चहेते 'रॉकी भाई' यश की पर्दे पर वापसी का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। साल 2022 में KGF 2 की रिलीज के बाद से ही हर फैन की नजर 'टॉक्सिक' पर है। फिल्म के मेकर्स ने ऐलान कर दिया है कि यह पोस्टपोन नहीं होने वाली है और ईद के मौके पर ही 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। दिलचस्प बात यह है कि 2026 आने में अभी दो महीने से ज्यादा का समय है, लेकिन अभी से यश की फिल्म का खौफ मंडराने लगा है। इसने अगले साल के पूरी रिलीज कैलेंडर को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मार्च में ईद के साथ ही गुड़ी पड़वा भी है। ऐसे में इस मौके का फायदा उठाने की चाह रखने वालों में संजय लीला भंसाली से लेकर डेविड धवन और अद्विवी शेष भी थे। लेकिन अब सब अपनी रिलीज आगे-पीछे कर रहे हैं।