Yash फैमिली के साथ 21 जून 2023 को मंदिरों के शहर नंजनगुड में ऐतिहासिक श्रीकांतेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि यश नये प्रोजेक्ट पर फैसला लेने से पहले कुलदेवता का आशीर्वाद लेने यहां आए थे। मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद एक्टर यश ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह बहुत जल्द नए प्रोजेक्ट के बारे में घोषणा करेंगे।
यश ने कही ये बात
यश ने कहा, 'भगवान के सामने खड़े होकर मैं सिर्फ इसके लिए बात नहीं कर सकता। फिल्म ऐसी बनाई जानी चाहिए, ताकि वह फिल्म के लिए मिलने वाले पैसों के साथ न्याय कर सकें। मैं एक पल भी बर्बाद नहीं कर रहा हूं और सिनेमा के लिए काम कर रहा हूं। इसके बारे में जल्द ही बात करेंगे।''यश 19' पर दिया यश ने ये अपडेट
मीडिया ने 'यश 19' प्रोजेक्ट के बारे में पूछा तो इस पर उन्होंने कहा कि किसी भी चीज को लेकर इस तरह से कोई ऐलान नहीं कर सकते हैं। लोगों ने अपना आशीर्वाद दिया है और वे जो भुगतान करते हैं उसका मूल्य होना चाहिए। हमें अपने काम में डेडिकेशन रखना चाहिए। पूरी दुनिया और देश देख रहा है।
फैंस के एक एक पैसे का ख्याल रखते हैं यश
इसके अलावा यश ने कहा कि हम इंडस्ट्री में लंबे समय से हैं। अगर लोग पैसे दिए बिना आराम से फिल्में देखते तो मैं अपनी इच्छा और पसंद के अनुसार फिल्में करता। लेकिन, वे भुगतान करते हैं और देखते हैं। मैं एक पल भी बर्बाद नहीं कर रहा हूं। नये प्रोजेक्ट के साथ बहुत जल्द सामने आएंगे।
पत्नी और बच्चों के साथ मंदिर पहुंचे यश
यश पत्नी राधिका पंडित, बच्चों आयरा और यथर्व के साथ मंदिर गए। परिवार ने देवता के सामने बैठकर विशेष पूजा-अर्चना की। सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं। यश ने कहा, 'नंजनगुड श्रीकांतेश्वर हमारे पारिवारिक देवता हैं। कोरोना के कारण मंदिर जाने का मौका नहीं मिला। कोई विशेष कारण नहीं है, हम दर्शन कर आशीर्वाद लेना चाहते थे।''रामायण' में रावण की भूमिका निभाएंगे यश?
वहीं नितेश तिवारी की 'रामायण' की भी लगातार चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म इस साल दिसंबर तक फ्लोर पर आ जाएगी। जहां, आलिया भट्ट सीता तो रणबीर कपूर राम की भूमिका में दिख सकते हैं। अब यश ने 'रामायण' में रावण की भूमिका पर आखिरकार चुप्पी तोड़ी है। एक्टर ने कहा, 'मैं कहीं नहीं जा रहा हूं। रियूमर्स पर इतना ध्यान न दें।'











