Yash को KGF से रातोंरात पॉप्युलैरिटी मिली। देशभर में उनके चाहने वालों की संख्या एकदम से बढ़ गई। अब फैंस चाहते हैं कि वो भी अन्य साउथ स्टार्स की तरह बॉलीवुड में धाकड़ एंट्री करके धमाका करें।
'रामायण' में रावण बनेंगे यशये खबरें कई दिनों से चल रही है कि वो नितेश तिवारी की 'रामायण' में रावण के किरदार में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर राम का रोल निभाएंगे। सनी देओल को हनुमान का किरदार करने के लिए मेकर्स ने ऑफर दिया है। सीता के रोल में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी और कैकेयी का रोल लारा दत्ता निभा सकती हैं। विभीषण के लिए विजय सेतुपति से बात चल रही है। हालांकि, अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
यश का दूसरा बॉलीवुड प्रोजेक्ट
यश अपने दूसरे बॉलीवुड प्रोजेक्ट के लिए अभी बातचीत कर रहे हैं। सूत्र ने कहा, 'यश समझते हैं कि KGF फ्रेंचाइजी के सक्सेस होने के बाद उन्हें हिंदी दर्शकों के बीच तगड़ी फैन फॉलोइंग मिल गई है। और यही वजह है कि वो बॉलीवुड में एंट्री करने और उसका दायरा बढ़ाने के लिए एक्साइटेड हैं।'शाहरुख खान की कंपनी से कर रहे हैं बात
सूत्र ने आगे कहा, 'हालांकि, वो KGF के अगले पार्ट और रामायण की शूटिंग में बिजी हैं, लेकिन वो इस स्पीड को और बढ़ाना चाहते हैं। वो पहले से ही अपनी दूसरी बॉलीवुड मूवी के लिए बात कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के लिए वो शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ बातचीत कर रहे हैं। फिलहाल, इस प्वॉइंट पर उन्होंने एक्टर संग क्रिएटिव आइडिया पर डिस्कशन किया है, जिन्हें ये पसंद आया और वो देखना चाहते हैं कि ये कैसा होता है।'











