Select Date:

सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं रेसलर बबीता फोगाट : ‘दंगल गर्ल’ के पेरेंट्स से की मुलाकात

Updated on 20-02-2024 04:44 PM

आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ में नजर आईं एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का बीते 16 फरवरी को निधन हो गया। सुहानी ने फिल्म में रेसलर बबीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाया था। बीते 19 फरवरी को सुहानी के फैमिली मेंबर्स ने प्रेयर मीट रखी, जिसमें रेसलर बबीता फोगाट भी शामिल हुईं।

बबीता ने सोशल मीडिया पर शेयर किए दो फोटोज
बबीता ने इस प्रेयर मीट की दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। जहां पहली फोटो में वो सुहानी की फोटो के सामने हाथ जोड़कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में वो बेटी की मौत के गम में डूबे एक्ट्रेस के पेरेंट्स के साथ खड़ी हैं और उन्हें सांत्वना दे रही हैं।

इन फोटोज को शेयर करते हुए बबीता ने लिखा, 'दंगल फिल्म में मेरे बचपन का रोल निभाने वाली सुहानी भटनागर के मरणोपरांत आज उनके फरीदाबाद आवास पहुंचकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की एवं परिवारजनों को सांत्वना दी व शोक संवेदना व्यक्त की । ऊं शांति।'

सुहानी के निधन पर भी जताया था दुख
इससे पहले बबीता ने सुहानी के निधन पर भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दुख जताया था। बबीता ने सुहानी के फोटो शेयर कर लिखा था, ‘फिल्म ‘दंगल’ में मेरे बचपन का रोल निभाने वाली सुहानी भटनागर का इतनी कम उम्र में संसार से चला जाना अत्यंत दुःखद है। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है, इस खबर से स्तब्ध हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं इस दुःख की घड़ीं में पूरे परिवार व प्रशंसकों यह दुःख सहने की हिम्मत प्रदान करे।’

डर्मेटोमायोसाइटिस से पीड़ित थीं सुहानी
हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली 'दंगल गर्ल' नाम से मशहूर सुहानी भटनागर की 16 फरवरी को दिल्ली AIIMS में मौत हो गई थी। सुहानी ने महज 19 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सुहानी डर्मेटोमायोसाइटिस (एक दुर्लभ बीमारी जिससे मांसपेशियों में सूजन आती है) से पीड़ित थीं। दुनिया भर में इसके 4-5 केस ही हैं। यह बच्चों के लिए बहुत जानलेवा होती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2025
अक्षय कुमार और आर माधवन की फिल्‍म 'केसरी चैप्‍टर 2' का हाल बहुत अच्‍छा नहीं है। यह दुर्भाग्‍य ही है कि दर्शकों और समीक्षकों, दोनों से तारीफ मिलने के बावजूद…
 24 April 2025
टीवी के फेमस सीरियल्स में से एक 'सीआईडी' का दूसरा सीजन लगातार चर्चा में बना हुआ है। खासतौर से तब, जब खबर आई कि इस शो से एसीपी प्रद्युमन यानी…
 24 April 2025
तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वालीं मुनमुन दत्ता ने पहलगाम आतंकी हमले पर गुस्सा निकाला है। उन्होंने हिंदू पर्यटकों को जानबूझकर निशाना बनाए जाने…
 24 April 2025
गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा मौसमी चटर्जी ने उस दौर के बड़े-बड़े सितारों के साथ कई शानदार फिल्में दीं। उन्होंने 'रोटी कपड़ा और मकान', 'अनारी', 'फूल खिले हैं गुलशन गुलशन',…
 24 April 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जो कुछ भी हुआ, उससे पूरा देश दहल गया है। बीते मंगलवार (22 अप्रैल) को बैसरन घाटी में छुट्टियां बिता रहे पर्यटकों पर आतंकियों ने हमला…
 24 April 2025
कर्नाटक के बेंगलुरु के पास सिद्धेहल्ली गांव के एक पुजारी ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिस पर अब पूरी कन्‍नड़ फिल्‍म इंडस्‍ट्री को गर्व है। एक तरह जहां बॉक्‍स…
 24 April 2025
'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' बनाने वाले आदित्य धर इस वक्त बहुत गुस्से में हैं। पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले ने उनकी रूह कंपा दी है और खून खौल उठा…
 24 April 2025
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पब्लिकली जब भी साथ होते हैं, सुर्खियां बटोर ही लेते हैं। इस बार ये आकर्षक जोड़ी चर्चा में है अपने डांस वीडियो को लेकर, जिसमें…
 24 April 2025
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी पहलगाम हमले पर दुख जताया था। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टेटस पर इस आतंकी हमले को लेकर दुख भी जताया था, लेकिन अब जब उन्होंने एक…
Advertisement