यरुशलम: इजरायल और हमास के बीच युद्ध विराम वार्ता की मध्यस्थता कर रहे मिस्र और कतर के मध्यस्थों ने गाजा में शांति के लिए नया फॉर्मूला पेश किया है। बीबीसी ने वार्ता से परिचित एक फिलिस्तीनी अधिकारी के हवाले से यह जानकारी दी है। प्रस्ताव में गाजा में पांच से सात साल का युद्ध विराम, इजरायल की जेलों में बंद फिलिस्तीनी कैदियों के बदले सभी इजरायली बंधकों की रिहाई, युद्ध का औपचारिक अंत और गाजा से इजरायली सेना की पूरी तरह वापसी की बात कही गई है। प्रस्ताव पर चर्चा के लिए चरमपंथी संगठन हमास का प्रतिनिधिमंडल काहिरा पहुंचने वाला था।
इजरायली सैनिकों की वापसी, 5-7 साल का युद्धविराम... गाजा में जंग रोकने के लिए पेश हुआ नया प्रस्ताव, क्या मानेंगे नेतन्याहू











