पवन सिंह तीसरी बार करेंगे शादी? 39 साल के एक्टर के बर्थडे पर नई-नवेली दुल्हन की तरह बनी-ठनी दिखी ये हसीना
भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं। बीते 5 जनवरी को उन्होंने अपना 39वां बर्थडे सेलिब्रेट किया, लेकिन सारा का सारा ध्यान लाल साड़ी पहने और हाथों पर मेहंदी लगाए नई-नवेली दुल्हन की तरह दिख रहीं एक्ट्रेस चांदनी सिंह पर चला गया। अब जोरशोर से पवन और चांदनी की शादी की चर्चा हो रही है। इससे पहले पवन ने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी की शादी के एक साल बाद मौत हो गई थी, जबकि दूसरी बीवी संग तलाक का मामला चल रहा है।











