हाल ही में अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म 'OMG 2' से अपना लुक शेयर किया है। इस झलक में अक्षय कुमार त्रिपुंड, भस्म, जटाएं, रुद्राक्ष माला के साथ एक काली स्लीवलेस टी-शर्ट में दिख रहे हैं। शिव के अवतार में अक्षय कुमार को देखकर लोगों ने नसीहतें देनी शुरू कर दी है। अक्षय ने अपने इस पोस्ट में बताया है कि उनकी ये फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। वहीं उन्होंने बताया है कि फिल्म का टीजर मंगलवार को यानी 11 जुलाई को रिलीज हो रहा है। अब अक्षय के इस पोस्ट पर लोगों ने चेतावनी भी दे डाली है।
'हिंदू धर्म का मजाक बनाया तो बर्दाश्त नहीं करेंगे, समझे खिलाड़ी कुमार?' 'OMG 2' पर मिली अक्षय कुमार को चेतावनी
हाल ही में प्रभास स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' में हिंदू देवी-देवताओं को मजाकिया तरीके से दिखाने को लेकर हाई कोर्ट तक से फटकार लग चुकी है। फिल्म में प्रभास भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आए हैं। अब एक बार फिर से अक्षय कुमार देवता के रोल में दिखने को तैयार हैं और लोगों ने अभी से उन्हें चेतावनी दे डाली है। याद दिला दें कि पहली फिल्म 'OMG' एक कॉमेडी फिल्म थी, जो एक अड़ियल नास्तिक की कहानी थी।











