पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ आनंद और ममता आनंद 'नायक 2' को मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले प्रोड्यूस करेंगे। ये फिल्म भी राजनीति पर बेस्ड होगी। हालांकि, इस बार इसका लेवल काफी बड़ा होगा। डायरेक्टर और प्लॉट तो डिसाइड हो गया है, लेकिन अभी कास्टिंग चल रही है। मिलन ने इससे पहले 'द डर्टी पिक्चर', 'कच्चे धागे', 'टैक्सी नंबर 9211' और 'वन्स अपॉन ए टाइम' जैसी फिल्में बनाई हैं। ये फिल्म इसी साल फ्लोर पर आने वाली है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी ऑफिशियल रिपोर्ट आना बाकी है।
23 साल पहले रिलीज हुई थी फिल्म
Nayak: The Real Hero फिल्म साल 2001 में रिलीज हुई। डायरेक्शन एस शंकर का था, जिन्होंने रजनीकांत की 'शिवाजी: द बॉस' जैसी हिट फिल्म बनाई है। प्रोड्यूसर एएम रत्नम थे, जिन्होंने श्री सूर्या मूवीज के बैनर तले इसे बनाया है। रानी मुखर्जी, अमरीश पुरी, परेश रावल, जॉनी लीवर सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे। कमान अनिल कपूर ने संभाली थी।साउथ की हिंदी रीमेक है 'नायक'
ये एस शंकर की 1999 में रिलीज तमिल मूवी Mudhalvan की हिंदी रीमेक थी। कहानी शिवाजी राव गायकवाड़ की है, जोकि न्यूज चैनल में कैमरामैन और एंकर भी है। कॉलेज स्टूडेंट और बस ड्राइवर के झगड़ों की वजह से हुए दंगों के दौरान शिवाजी पुलिस और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बलराज चौहान (अमरीश) की बातचीत सुन लेता है और यहीं से उसकी जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है। वो एक दिन का सीएम बनने की चुनौती को स्वीकार करता है और पूरे देश की रंगत बदल देता है। हालांकि, उसके इसकी कीमत भी चुकानी पड़ती है।











