लाल सागर में जहाजों को हूतियों से बचा पाएगा अमेरिका? क्या भारत आ रहे शिप का अपहरण ईरान से कराएगा युद्ध
Updated on
21-11-2023 01:08 PM
तेल अवीव: रविवार को यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में एक जहाज को हाईजैक कर लिया। जहाज का नाम गैलेक्सी लीडर है, जो 189 मीटर लंबा है। इस जहाज में कारों का ट्रांसपोर्ट किया जाता है। जिस समय इसे हाईजैक किया गया तब यह तुर्की से भारत के लिए रवाना हुआ था। हूती विद्रोहियों की ओर से जारी किए गए वीडियो में दिख रहा है कि हेलीकॉप्टर के जरिए कई हथियारबंद लोग जहाज पर उतरते हैं। बाद में यह उसके कंट्रोल रूम में घुस जाते हैं। यहां से वह कप्तान को जहाज यमन के होदेइदा बंदरगाह ले जाने को कहते हैं। इस दौरान एक भी गोली नहीं चलाई गई। लेकिन जहाज के अपहरण से चिंता बढ़ गई है।
यह हाईजैक इजरायल और हमास के युद्ध को और भी आगे बढ़ा सकता है। वहीं, सबसे बड़ी चिंता है कि इस अपहरण से सीधे तौर पर ईरान और अमेरिका में संघर्ष बढ़ सकता है। हूती प्रवक्ता याह्या सारे ने पुष्टि की है कि जहाज इजरायली स्वामित्व वाला था, जिस कारण इसे जब्त किया गया। इस हाईजैक से पहले हूती विद्रोहियों ने धमकी देते हुए कहा था, 'लाल सागर या किसी भी जगह जहां हम पहुंच सकते हैं, वहां किसी भी इजरायली जहाज को निशाना बनाने से संकोच नहीं करेंगे।' हूतियों के दावे के बावजूद भी इजरायल ने इससे अपने संबंधों को लेकर इनकार किया है। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका स्वामित्व इजरायल के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक के पास है।
इस रास्ते से गुजरते हैं 17000 जहाज
लाल सागर इस दुनिया का सबसे प्रमुख शिपिंग रूट है। ज्यादातर लाल सागर का हिस्सा 200 किमी चौड़ा है। लेकिन दक्षिण में बाब अल-मन्देब मार्ग के पास यह बेहद पतला हो जाता है। तब इसकी चौड़ाई सिर्फ 20 किमी रह जाती है। यह चोक पॉइंट यमन के टापू मय्यून से जिबूती और इरिट्रिया के बीच में है। हर साल लगभग 17000 से ज्यादा जहाज इसके जरिए गुजरते हैं। हर रोज लगभग 50 जहाज यहां से जाते हैं। गैलेक्सी लीडर जहाज पर बहामा का झंडा लगा था। वहीं जहाज को एक जापानी कंपनी चलाती है। क्रू मेंबर में लगभग पांच से ज्यादा देशों के लोग थे, लेकिन इनमें कोई भी इजरायली नहीं था।
शिपिंग इंडस्ट्री में जहाजों पर लगा झंडा देश के रजिस्ट्रेशन को दिखाता है न कि कंपनी के मालिकाना हक को। बहामा में कम टैक्स और लचीले श्रमिक कानून हैं। इस कारण कंपनियां जहाजों का रजिस्ट्रेशन यहां कराती हैं। जापान की निप्पॉन युसेन काबुशिकी कैशा इसी झंडे के जरिए 818 जहाजों को चलाती है। हर महीने यहां से गुजरने वाले 1,500 जहाजों में से कई ऐसे हो सकते हैं जो इजरायल से जुड़े हों। इस कारण हूतियों के अपहरण की चिंता बढ़ी हुई है।
कैसे रुकेगा हाईजैक?
हाईजैक को रोकने से जुड़े बेहद लिमिटेड विकल्प हैं। जिनमें पहला सैन्य जहाजों को वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा के लिए लगाना, दूसरा हूतियों को समुद्र में कमजोर करना और तीसरा हूतियों को अपहरण न करने के लिए मनाना है। अगर सैन्य जहाज की बात करें तो सबसे पहला सवाल है कि सेना कौन मुहैया कराएगा। लाल सागर से सऊदी और मिस्र की सीमा लगती है और दोनों के पास ही मजबूत नौसेना है। लेकिन सऊदी हूथियों के साथ संघर्ष नहीं करेगा। वहीं मिस्र भी तटस्थ रहने की कोशिश में है, जिस कारण वह भी पंगा नहीं लेगा। इजरायल क्योंकि युद्ध में फंसा है, ऐसे में वह भी अपनी नेवी नहीं उतार सकता। अंत में अमेरिकी नौसेना ही इस काम के लिए बचती है।
क्या विकल्प आ सकते हैं काम?
7 अक्टूबर के बाद अमेरिका ने एयरक्राफ्ट कैरियर के साथ-साथ कई युद्धपोत इस क्षेत्र में उतारे हैं। इजरायल , लेबनान, सीरिया और इराक तक यह बैलेंस बनाए हुए हैं, ऐसे में अमेरिका के पास भी विकल्प बेहद कम हैं। हालांकि स्वेज नहर के दक्षिण में मौजूद अमेरिका का एक जहाज वाणिज्यिक जहाजों की सुरक्षा कर सकता है। लेकिन इसे भी गाजा की सुरक्षा के लिए यहां तैनात किया गया है। हूतियों पर हमले का भी विकल्प अच्छा नहीं होगा, क्योंकि इससे संघर्ष और भी बढ़ेगा। ऐसे में बातचीत का विकल्प भी है। लेकिन इसमें ईरान की भूमिका होगी। अगर गैलेक्सी लीडर को हूतियों ने स्वतंत्र रूप से हाईजैक किया है तो ईरान के साथ अमेरिका कूटनीतिक बातचीत से नए अपहरण न होने का हल निकाल सकता है।
इस्तांबुल: रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों ने तीन वर्षों में पहली बार प्रत्यक्ष शांति वार्ता के लिए शुक्रवार को इस्तांबुल में मुलाकात की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यूक्रेन के विदेश…
इस्लामाबाद: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के हमले से पाकिस्तान अभी उबर भी नहीं पाया है। इस बीच बलूचिस्तान में उसके लिए स्थितियां तेजी से खराब हुई हैं। बलूचिस्तान का बड़ा हिस्सा…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सिर्फ चतुर राजनेता के तौर पर नहीं, बल्कि अपनी शादियों को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। उन्होंने पांच शादियां की हैं। उन्होंने अपनी एक पत्नी के…
इस्लामाबाद: भारत के हाथों जमकर पिटने के बाद अब पाकिस्तान की हेकड़ी निकल गई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अब शांति की बात करने लगे हैं। शहबाज शरीफ ने अब पाकिस्तान को शांति चाहने…
ढाका: पाकिस्तान की पिटाई के बाद अब बांग्लादेश से भारत के लिए धमकी भरी आवाजें सुनाई देने लगी हैं। बांग्लादेश के एक कट्टरपंथी मौलवी ने भारत के कोलकाता शहर के अंदर आत्मघाती धमाके…
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ट्रम्प के वेनेजुएला के अप्रवासियों को देश से निकालने के फैसले पर रोक लगा दी है। कई अप्रवासी अभी टेक्सास की एक हिरासत केंद्र…
पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपने देश के परमाणु हथियारों को यूरोप में कहीं और तैनात करने का प्रस्ताव दिया है। मैक्रों ने कहा है कि वह फ्रांस के परमाणु हथियारों…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के नेताओं को झूठ में महारत हासिल है। भारत के हाथों पिटने के बावजूद पाकिस्तान के नेता हालिया सैन्य संघर्ष को अपनी जीत बता रहे हैं। हद तो तब…