एचआईवी के नए संक्रमण दर में गिरावट क्यों थमी?

एचआईवी के नए संक्रमण दर में गिरावट क्यों थमी?

2023 और 2024 में वैश्विक स्तर पर एचआईवी से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या में और एड्स से मृत होने वाले लोगों की संख्या में कोई अंतर ही नहीं है। संयुक्त राष्ट्र के साझा एड्स कार्यक्रम की नवीनतम रिपोर्ट (यूएन-एड्स ग्लोबल एड्स अपडेट 2025) के अनुसार, 2023 और 2024 मेंहर सालविश्व में 13 लाख लोग एचआईवी से नए संक्रमित हुए और 6.3 लाख मृत। ज़ाहिर है कि अधिकांश नए एचआईवी संक्रमण और एड्स मृत्यु वैश्विक दक्षिण देशों में हुईं है।

 

हालांकि यदि भारत समेत अनेक देशों के आँकड़ें देखें तो अधिकांश देशों मेंएचआईवी से संक्रमित होने वाले लोगों और एड्स से मृत होने वाले लोगों की संख्या में बहुत थोड़ी सी गिरावट आई है – पर यह संतोषजनक गिरावट नहीं है। जब तक हम यह सुनिश्चित करें कि एचआईवी से कोई नया व्यक्ति संक्रमित ही न हो और कोई एड्स से मृत न होतब तक 2030 तक एड्स उन्मूलन का सपना कैसे साकार होगा?

 

यूएनएड्स के क्षेत्रीय निदेशक ईमोन मर्फी ने बताया कि 2024 में एशिया पसिफ़िक क्षेत्र में लगभग हर 5 में से 4 नए एचआईवी संक्रमण उन समुदाय में हुए जिन्हें ख़तरा अधिक है – जैसे कि यौनकर्मीसमलैंगिक समुदायट्रांसजेंडर या हिजरा समुदायसुई से नशा करने वाले लोगआदि। अफ़्रीका में हर 4 में से 1 नया एचआईवी संक्रमण इन समुदाय में हुए।

 

2024 में अफ़्रीका में 8 लाख से अधिक लोग एचआईवी से नए संक्रमित हुएजिनमें से दो-तिहाई लड़कियां या महिलायें थीं। जो लड़कियां/ महिलाएं 15-24 वर्ष की हैं उनको अफ़्रीका में एचआईवी से संक्रमित होने का खतरा दुगना है (इसी उम्र के पुरुषों की तुलना में)।

 

दक्षिण अफ्रीका के अधिवक्ता लेटल्होगोनॉलों ने बताया कि एचआईवी सिर्फ स्वास्थ्य का मुद्दा नहीं है बल्कि सामाजिकआर्थिक और विधिक मुद्दों के साथ आंतरिक रूप से जुड़ा है। यदि हमें एड्स उन्मूलन का सपना साकार करना है तो वायरस तक ही सीमित नहीं रहना होगा – बल्कि जो कारण एचआईवी का खतरा बढ़ाते हैंउनको समझना होगा और अन्तर-विभागीय और साझीदारी के साथ उन कारणों का समाधान खोजना होगा।

 

सिर्फ़ सुरक्षित मातृत्व या बाल स्वास्थ्य ही काफ़ी नहीं है बल्कि व्यापक रूप से लोग अपने यौनिक और प्रजनन स्वास्थ्य के बारे में स्वतंत्रता और स्वायत्तता के साथ निर्णय ले सकेंऔर ज़रूरी सेवाएँ से लाभान्वित हो सकेंयह भी ज़रूरी है। जब महिलाओं या लड़कियों को यह अधिकार नहीं मिलते तो उनके एचआईवी के साथ संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है। अन्य स्वाथ्य और सामाजिक समस्याओं का खतरा भी अनेक गुना बढ़ जाता है।

 

उदाहरण के तौर परसब-सहारन अफ्रीका में सिर्फ़ 40% महिलाओं को एचआईवी से बचाव संबंधित सही जानकारी है। कुछ अफ़्रीकी देशों में 50% से कम महिलाओं को गर्भनिरोधक मिल पाते हैं। महिला हिंसा का मुद्दा भी अफ्रीकी देशों में बहुत बड़ा मुद्दा है: दक्षिण अफ्रीका में हर 3 घंटे में 1 महिला की मृत्यु महिला हिंसा के कारण होती है। जो महिलायेंमहिला हिंसा से जीवित बच जाती हैंउनको एचआईवी से संक्रमित होने का खतरा 50% अधिक है। यह कहना है लेटल्होगोनॉलों का।

 

लेटल्होगोनॉलों ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में यौनकर्मी को एचआईवी से संक्रमित होने का खतरा 13 गुना अधिक है।

 

एचआईवी से संक्रमित होने वाले लोगों और एड्स से मृत होने वाले लोगों की संख्या में 2000 की तुलना में काफ़ी गिरावट आई है। यूएनएड्स के इमोन मर्फी ने कहा कि यदि एचआईवी संबंधित वित्तपोषण पूर्ण रूप से बरकरार नहीं किया गया तो एचआईवी से होने वाले नए संक्रमण दर और एड्स से होने वाली मृत्यु दर, 2000 के समान हो सकता है।

 

ईमोन मर्फी ने बताया कि 2010-2024 के दौरानएशिया पसिफ़िक क्षेत्र में 9 देश ऐसे हैं जहाँ एचआईवी से संक्रमित होने वाले नए लोगों की संख्या में चिंताजनक बढ़ोतरी हो रही है। फिजी में दुनिया का सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली एचआईवी महामारी है जहाँ 2010-2024 के दौरानएचआईवी संक्रमण दर में 3091% से अधिक बढ़ोतरी हो गई है।

 

2010-2024 के दौरानफिजी के अलावा एशिया पसिफ़िक देशों के इन देशों में एचआईवी दर बढ़ोतरी पर है: फ़िलीपींस (562%), अफ़ग़ानिस्तान (187%), पापुआ न्यू गिनी (84%), भूटान (67%), श्री लंका (48%), तिमोर-लेसते (42%), बांग्लादेश (33%), लाओस (16%)

 

2010-2024 के दौरानएशिया पसिफ़िक क्षेत्र में इन 9 देशों में 50% से कम एचआईवी के साथ जीवित लोगों को जीवनरक्षक एंटीरेट्रोवायरल दवाएं मिल पा रही हैं: अफ़ग़ानिस्तान (11%), पाकिस्तान (16%), फिजी (24%), फ़िलीपींस (40%), बांग्लादेश (41%), इंडोनेशिया (41%), मंगोलिया (41%), पापुआ न्यू गिनी (46%), और मालदीव्स (48%)

 

2010-2024 के दौरानविश्व में एचआईवी से नए संक्रमित होने वालों की संख्या में 40% गिरावट आईपर अफ़्रीका के देशों ने अधिक प्रगति की और वहाँ यह संख्या 57% गिरी। पर एशिया पसिफ़िक के देशों में यह संख्या सिर्फ़ 17% कम हुई।

 

लेटल्होगोनॉलों ने बताया कि 2023 में, 54 अफ़्रीकी देशों में से सिर्फ़ 16 ने अपने देश के एचआईवी कार्यक्रम को पूर्णत: सरकारी निवेश से पोषित किया था। अमीर देशों के अनुदान पर टिके हुए बाक़ी देशों के एचआईवी कार्यक्रमवित्तपोषण की नज़र से अत्यंत संकट में हैं। सभी देशों को अपने स्वास्थ्य कार्यक्रम को पूर्णत: सरकारी निवेश परया देश के भीतर ही वित्तपोषण के ज़रिए चलाना चाहिए।

 

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संबोधित करते हुएसंयुक्त राष्ट्र के अन्तर-सरकारी उच्च-स्तरीय राजनीतिक बैठक 2025 मेंसतत-विकास-लक्ष्य-3 (स्वास्थ्य सुरक्षा) पर मुख्य चर्चाकर्ता शोभा शुक्ला (सीएनएस संस्थापक) ने कहा कि प्रजनन और यौनिक स्वास्थ्य सेवाएँआवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं में शामिल होनी चाहिएजैसे कि सुरक्षित गर्भपातगर्भपात के बाद की देखभालमाहवारी संबंधित स्वास्थ्य और स्वच्छतामानसिक स्वास्थ्य सेवाआदि। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी स्वास्थ्य सेवाएं हर लड़की और महिला तक अधिकार-स्वरूप पहुँच रही होंजिनमें विकलांग लोगजनजातीय लोगविभिन्न जेंडर के लोगअधिक आयु के लोगघुमंतू श्रमिकशरणार्थीएचआईवी के साथ जीवित लोगयौन कर्मीनशा करने वाले लोगआदि भी शामिल रहें। महिला हिंसा को झेल रही महिलाओं को सभी प्रकार की स्वास्थ्य और सामाजिक सहयोग और सुरक्षा मिले।

 

शोभा शुक्ला ने संयुक्त राष्ट्र में एकत्रित सरकारी प्रतिनिधियों से कहा कि सतत विकास लक्ष्यों पर 2030 तक खरा उतरने के लिए सिर्फ़ 5 साल शेष रह गए हैं परंतु जेंडर और स्वास्थ्य न्याय की ओर प्रगति असंतोषजनक है। उन्होंने अपील की कि स्वास्थ्य और जेंडर न्याय को सरकारें प्राथमिकता दें और कार्यक्रम में तेज़ी लायें क्योंकि जब तक जेंडर न्याय और स्वास्थ्य सुरक्षा सबको नसीब नहीं होगीतब तक सतत विकास लक्ष्यों पर हम खरा नहीं उतर सकते।

 

बॉबी रमाकांत – सीएनएस (सिटीज़न न्यूज़ सर्विस)

(बॉबी रमाकांत, विश्व स्वास्थ्य संगठन महानिदेशक द्वारा 2008 में पुरस्कृत, सीएनएस (सिटीज़न न्यूज़ सर्विस).

Advertisement