जिनपिंग को क्यों है मस्जिदों के गुंबदों और मीनारों से इतनी नफरत? हजारों को तोड़ा, हर मुस्लिम का चाहते हैं 'चीनीकरण'!
Updated on
31-05-2023 08:06 PM
बीजिंग : कुछ दिनों पहले हजारों अल्पसंख्यक मुसलमानों ने दक्षिण-पश्चिम चीन में एक मस्जिद को बचाने के लिए घेर लिया। वे इसे चीनी अधिकारियों की कार्रवाई से बचा रहे थे जो मस्जिद के गुंबद और मीनारों को हटाने का प्रयास कर रहे थे। अधिकारी युन्नान प्रांत के नजियायिंग गांव में 'हुई' (Hui) समुदाय से जुड़ी एक मस्जिद में तोड़फोड़ कर उसका आकार बदलने का प्रयास कर रहे हैं। यह प्रयास ऐसे समय में किया जा रहा है जब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की ओर से मुस्लिमों के 'चीनीकरण' का व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।
सीएनएन की खबर के अनुसार जिनपिंग की इस नीति का उद्देश्य विदेशी प्रभावों (अरब देशों) वाली धार्मिक मान्यताओं को दूर करना और उन्हें पारंपरिक चीनी संस्कृति के और करीब लाना है। हुई कार्यकर्ताओं का कहना है कि हाल के वर्षों में अधिकारियों ने खुले तौर पर गुंबदों को नष्ट कर और मीनारों को तोड़कर इस्लामिक आर्किटेक्चर को बदला है। नजियायिंग मस्जिद अंतिम बचीं कुछ मस्जिदों में से एक है।
चीनीकरण का अगला शिकार बनेगी नजियायिंग?
नजियायिंग मस्जिद हुई मुस्लिम के लिए एक ऐतिहासिक घर और युन्नान में इस्लामी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। लेकिन अब जिनपिंग के 'चीनीकरण' अभियान का अगला शिकार नजियायिंग बनने वाली है। लेकिन इस तोड़फोड़ के प्रयास को स्थानीय निवासियों के तीखे विरोध का सामना करना पड़ रहा है। होप अम्ब्रेला इंटरनेशनल फाउंडेशन की स्थापना करने वाले अमेरिका के हुई कार्यकर्ता मा (Ma) ने कहा कि चीन में हुई अब लगातार डर की स्थिति में रह रहे हैं।
इस्लाम का पालन करने पर रोक
हुई कार्यकर्ताओं और अधिकार समूहों का दावा है कि अधिकारियों ने हाल के वर्षों में चीन भर में हुई मुसलमानों की धार्मिक प्रथाओं को प्रतिबंधित करने के प्रयासों को तेज कर दिया है। इसमें इस्लामिक स्कूलों, अरबी क्लासेस को बंद करना और बच्चों को इस्लाम सीखने और उसका पालन करने से रोकना शामिल है। मा के अनुसार, युन्नान में दो सौ से अधिक मस्जिदें पहले ही अपने गुंबदों और मीनारों को खो चुकी हैं। देश के उत्तर-पश्चिम में एक हजार से अधिक मस्जिदें भी इस अभियान का शिकार बनी हैं।
ढाका: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के हेड मोहम्मद यूनुस ने बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान से मुलाकात की है। दोनों नेताओं की ये मुलाकात लंदन में हुई है। बैठक के बाद…
यरुशलम: इजरायल ने 12-13 जून की रात ईरान पर सबसे बड़े हवाई हमले में शिया इस्लामिक देश को करारा झटका दिया है। इजरायल का हमला तेहरान के लिए एक अपमान की तरह था।…
यरुशलम: ईरान के साथ युद्ध के बीच इजरायल को अपने दोस्त भारत से माफी मांगनी पड़ी है। दरअसल, इजरायली रक्षा बलों (IDF) से शुक्रवार को एक बड़ी चूक हुई है, जब उसने सोशल…
इजराइल ने फिर से ईरान में एयरस्ट्राइक शुरू कर दी है। राजधानी तेहरान में कई जगह पर धमाकों की आवाज सुनी गई है। इजराइली विमानों ने इस्फहान और फोर्डो इलाके…
अमेरिकी यूनिवर्सिटी-कॉलेज में भारतीय फैकल्टी की नियुक्ति में 45% तक की कमी आई है। इस साल सिर्फ 380 भारतीय प्रोफेसरों को नौकरी मिली, जबकि पिछले साल यह संख्या 700 से…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मस्क की माफी को स्वीकार कर लिया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बुधवार को प्रेस को बताया कि-राष्ट्रपति ने मस्क की…
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यूनुस को आतंकियों का समर्थन प्राप्त है और वह…