डिंपल कपाड़िया ने अलग होने के बावजूद राजेश खन्ना क्यों नहीं दिया था तलाक? एक्टर भी तलाशते रहे जवाब
Updated on
13-06-2023 10:38 PM
जब भी बॉलीवुड की पॉपुलर और खूबसूरत जोड़ियों की बात होती है, तो उनमें राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया का नाम भी शुमार किया जाता है। 50 और 60 के दशक में उनके खूब जलवे थे। पहली नजर के प्यार के बाद ही डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना ने शादी कर ली थी। शादी के बाद वो दो बेटियों के माता-पिता भी बने। पर न जाने किसकी नजर लगी कि कुछ साल के अंदर ही राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की शादी टूट गई। दोनों अलग हो गए। पर अलग होने के बावजूद राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया का तलाक नहीं हुआ था। राजेश खन्ना का कहना था कि डिंपल उन्हें तलाक नहीं देना चाहतीं। खुद वह भी नहीं समझ पा रहे थे कि आखिर डिंपल इस शादी को खत्म क्यों नहीं होने देना चाहतीं, जबकि दूरियां तो आ ही चुकी हैं।
Tuesday Tadka सीरीज में हम आपको Rajesh Khanna और Dimple Kapadia के रिश्ते और उनके तलाक की कहानी बता रहे हैं। राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया करीब 29-30 साल तक एक-दूसरे से अलग रहे, पर एक-दूसरे को तलाक नहीं दिया। दोनों का तलाक 2012 में हुआ था, जबकि वो 1982 में ही अलग हो गए थे।
राजेश खन्ना पर डिंपल कपाड़िया पहली मुलाकात में ही फिदा हो गई थीं। बताया जाता है कि दोनों पहली बार एक फ्लाइट में मिले थे। राज कपूर की फिल्म 'बॉबी' साइन करने से पहले डिंपल कपाड़िया एक इवेंट में हिस्सा लेने अहमदाबाद जा रही थीं। उसी फ्लाइट में राजेश खन्ना मिले। इसके बाद दोनों ने 1973 में 'बॉबी' की रिलीज से 6 महीने पहले ही शादी कर ली। डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना की शादी व रिलेशनशिप के चर्चे पूरी फिल्म इंडस्ट्री में थे। उन्हें एक आदर्श कपल के तौर पर देखा जाता था। पर बाद में इस शादी में खटपट शुरू हो गई। राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया के बीच इस कदर खाई पैदा हो गई कि 1982 में दोनों अलग हो गए। हालांकि अलग होने के बाद भी डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना ने 2011 तक एक-दूसरे को तलाक नहीं दिया था। इसकी क्या वजह थी?
तलाक की बात पर यह बोले थे राजेश खन्ना
राजेश खन्ना से 1990 में जब एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि क्या वह और डिंपल कपाड़िया फिर से एक हो सकते हैं? तो जानते हैं राजेश खन्ना ने क्या कहा था? राजेश खन्ना ने ITMB शोज से बातचीत में कहा था, 'दोबारा मतलब? पहले कहां अलग थे? ये है कि अलग-अलग रहते थे। मतलब रहते हैं क्योंकि अभी तक तलाक नहीं दिया है ना उसने। वो देती ही नहीं है।' वजह पूछे जाने पर राजेश खन्ना ने आगे कहा था, 'ये तो वही जाने किसलिए नहीं देती है। पता नहीं किसलिए। जब वो आएगी यहां वैंकूवर में, तब आप उनसे ये पूछिएगा। वो आपको सही जवाब देंगी। मैं तो इतना ही कह सकता हूं कि नहीं दिया है डिवोर्स, तो नहीं दिया है। उनकी मर्जी है। और अब क्या है कि बात तो दिलों की है।'
डायरेक्टर और एक्टर अनुराग कश्यप ब्राह्मण समुदाय पर दिए गए अपने बयान के कारण विवादों में आ गए हैं। हालांकि, उन्होंने शुक्रवार देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट में माफी…
अक्षय कुमार इस वक्त जहां अपनी लेटेस्ट फिल्म Kesari Chapter 2 को लेकर चर्चा में हैं, वहीं उनका एक परफॉर्मेंस वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा। इस वीडियो में अक्षय अपनी…
'बैटलग्राउंड' नाम का नया वेब शो अपने विवादों के कारण सुर्खियों में है। हाल ही के एक एपिसोड में आसिम रियाज ने रूबीना दिलैक पर अपमानजनक कमेंट किया था। आसिम…
एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन को एल्विश यादव के फैंस खरीखोटी सुना रहे हैं। उनकी आलोचना हो रही है। क्योंकि उन्होंने 'लाफ्टर शेफ्स 2' के शूट के दौरान यूट्यूबर को कुछ ऐसा…
अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' शुक्रवार, 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसी साल जनवरी में 'स्काई फोर्स' के बाद…
फिल्म 'जाट' को लेकर जालंधर के सदर पुलिस स्टेशन में कई बॉलीवुड हस्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सनी देओल , रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह के…