रिपोर्ट के मुताबिक, सीरिया में ISIS के खिलाफ चलाए गये इस ऑपरेशन में ब्रिटेन के टाइफून FGR4 लड़ाकू विमानों ने अत्याधुनिक Paveway IV लेजर-गाइडेड बमों का इस्तेमाल किया है। इस बम से हथियार डिपो में जाने के लिए बनाए गये सुरंगों को तबाह कर दिया गया है। वहीं, मिशन के दौरान एक वॉयजर KC2 रिफ्यूलिंग टैंकर ने हवा में ईंधन भरने का काम किया है। खुफिया एजेंसियों का शुरूआती आकलन है कि मिशन पूरी तरह से कामयाब रहा है और हथियार डिपो पूरी तरह से तबाह हो चुका है। हालांकि अभी भी आकलन जारी है। रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि मिशन को अंजाम देने के बाद सभी लड़ाकू विमान वापस बेस पर लौट आए हैं।
सीरिया में ISIS के हथियार डिपों पर भीषण हमला
ब्रिटेन के रक्षा मंत्री जॉन हीली ने कहा है कि इस हमले का मकसद ISIS को फिर से उभरने से रोकना है। आपको बता दें कि सीरिया में ISIS ने एक बार फिर से सिर उठाना शुरू कर दिया है और कई अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों ने इसको लेकर चेतावनी जारी की है। इसके अलावा ब्रिटिश रक्षा मंत्री ने ये भी कहा कि ये अभियान, ब्रिटेन की सैन्य क्षमता को दिखाता है और साबित करता है कि ब्रिटेन अपने दोस्त देशों के साथ मिलकर आतंकवाद के खिलाफ अभियान चलाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। आपको ये भी बता दें कि पिछले हफ्ते अमेरिका ने भी सीरिया में ISIS के कुछ ठिकानों पर भीषण हमले किए थे।