Asin का जन्म 26 अक्टूबर 1985 को कोच्चि, केरल में हुआ था। उनके पापा जोसेफ थोट्टूमकल रिटायर्ड CBI ऑफिसर हैं और उनका बिजनेस भी है। असिन की मां सेलिन सेलीन थोट्टूमकल सर्जन हैं। उन्होंने अपनी बेटी का पूरा सपोर्ट किया। वो बेटी के साथ रहने के लिए कोच्चि से चेन्नई और फिर मुंबई भी गईं।
असिन की पढ़ाई-लिखाई
असिन की पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने LKG से 10वीं तक नेवल पब्लिक स्कूल में पढ़ाई की। इसके बाद 12वीं की पढ़ाई के लिए सेंट टेरेसा स्कूल में एडमिशन लिया और फिर इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया।
Asin का जन्म 26 अक्टूबर 1985 को कोच्चि, केरल में हुआ था। उनके पापा जोसेफ थोट्टूमकल रिटायर्ड CBI ऑफिसर हैं और उनका बिजनेस भी है। असिन की मां सेलिन सेलीन थोट्टूमकल सर्जन हैं। उन्होंने अपनी बेटी का पूरा सपोर्ट किया। वो बेटी के साथ रहने के लिए कोच्चि से चेन्नई और फिर मुंबई भी गईं।
15 साल की उम्र में एक्टिंग डेब्यू
असिन के करियर की शुरुआत BPL मोबाइल के एक असाइनमेंट से हुई। इसके बाद उन्होंने साल 2001 में मलयालम मूवी Narendran Makan Jayakanthan Vaka से एक्टिंग में डेब्यू किया। उस समय उनकी उम्र महज 15 साल थी। फिर वो अपनी कॉलेज की पढाई पूरी करने लौट गईं और वापस आकर रवि तेजा और नागार्जुन जैसे सितारों के साथ काम किया।
बॉलीवुड में छाईं असिन
इसके बाद असिन ने बॉलीवुड का रुख किया। उनकी पहली हिंदी फिल्म आमिर खान के साथ थी 'गजनी'। वो कल्पना बनकर छा गईं। इसके बाद वो सलमान खान और अजय देवगन के साथ 'लंदन ड्रीम्स', 'रेडी', 'हाउसफुल 2' जैसी मूवीज में नजर आईं। 'हाउसफुल 2' के प्रमोशन इवेंट के लिए जब असिन पूरी टीम के साथ जा रही थीं, तभी उनकी मुलाकात राहुल शर्मा से हुई थी।अक्षय ने कराई थी राहुल और असिन की मुलाकात
राहुल शर्मा बिजनेसमैन हैं। वो माइक्रोमैक्स कंपनी के को-फाउंडर हैं। उनकी कुल संपत्ति 1300 करोड़ रुपये बताई जाती है। असिन जब अक्षय कुमार और अन्य टीम मेंबर्स के साथ प्राइवेट जेट से जा रही थीं, तब अक्षय ने राहुल शर्मा से उनकी मुलाकात करवाई थी। दरअसल, राहुल अक्षय के करीबी दोस्त थे और वो प्राइवेट जेट भी उनका ही था। तब असिन को राहुल के बारे में नहीं पता था। अक्षय पूरे रास्ते दोनों को टीज करते रहे कि वे साथ में अच्छे दिखते हैं, उन्हें एक-दूसरे को डेट करना चाहिए, लेकिन असिन ने कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया।











