स्विंग स्टेट्स कैसे जरूरी
ओपिनियन पोल बताते हैं कि इन राज्यों के मतदाओं ने अभी तक ये साफ नहीं किया है कि वे हैरिस और ट्रंप में किसके साथ हैं। 2020 में के इलेक्टोरल कॉलेज का फैसला पेसिल्वेनिया में एक प्रतिशत से भी कम अंतर से हुआ। न्यूयॉर्क टाइम्स के पिछले सप्ताह के सर्वेक्षण से पता चलता है कि इस बार 7 स्विंग स्टेट्स में डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच कांटे की टक्कर है। सभी राज्यों में दोनो के बीच अंतर या तो प्रतिशत में या फिर अधिकतम दो अंको का था।
पेंसिल्वेनिया पर सभी की नजर
अगर ट्रंप पेंसिल्वेनिया हारते हैं तो उन्हे विस्कॉन्सिन या मिशिगन में से एक को जीतना होगा। 2016 में ट्रंप को इन दोनों राज्यों में जीत मिली थी और वह 1980 के बाद ऐसा करने वाले पहले रिपब्लिकन नेता थे। रिपोर्ट बताती हैं कि हैरिस और ट्रंप की चुनाव अभियान टीम और उनके सहयोगियों ने 7 अक्टूबर तक टेलीविजन विज्ञापन पर 27.9 करोड़ डॉलर खर्च किए हैं। वहीं, मिशिगन में 20.4 करोड़ डॉलर खर्च किए गए हैं।











