'बिग बॉस ओटीटी 2' का ग्रैंड फिनाले 13 अगस्त को है, और इसी बीच मेकर्स धड़ाधड़ वाइल्ड कार्ड एंट्री कर रहे हैं। हाल ही एल्विश यादव, आशिका भाटिया और पलक पुरसवानी ने वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। अब एक और वाइल्ड कार्ड एंट्री हो रही है। यह हैं स्नेहिल दीक्षित मेहरा, जो 'बीसी आंटी' के नाम से पॉपुलर हैं। वह सिद्धार्थ शुक्ला के एक टीवी शो की राइटर भी रह चुकी हैं और उनके वीडियो लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं।
कौन हैं स्नेहिल मेहरा?
स्नेहिल मेहरा एक एक्ट्रेस, कंटेंट क्रिएटर, राइटर और क्रिएटिव डायरेक्टर हैं। वह एकता कपूर के ऑल्ट बालाजी की भी कंटेंट हेड रह चुकी हैं। स्नेहिल 'बीसी आंटी' के नाम से मशहूर हैं। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। BC का मतलब यहां Bheri Cute से है।संजय लीला भंसाली संग किया काम
स्नेहिल मेहरा डायरेक्टर संजय लीला भंसाली प्रोडक्शंस के साथ असोसिएट डायरेक्टर के रूप में भी काम कर चुकी हैं।
'अपहरण' में काम, इस शो की लिखी कहानी
स्नेहिल मेहरा वेब सीरीज 'अपहरण' में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने कुछ टीवी सीरियलों का स्क्रीनप्ले भी लिखा है, जिनमें 'दिल से दिल तक' भी शामिल है। इस शो में सिद्धार्थ शुक्ला लीड रोल में थे।न्यूज एंकर बनना चाहती थीं स्नेहिल मेहरा
स्नेहिल मेहरा कभी न्यूज एंकर बनना चाहती थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि छह साल की उम्र में ही उन्होंने यह तय कर लिया था। वह रोजाना मिरर के साथ न्यूज पढ़ने की प्रैक्टिस करती थीं। लेकिन स्नेहिल के पिता चाहते थे कि वह कोई प्रोफेशनल डिग्री लें। इसलिए स्नेहिल मेहरा ने इंजीनियरिंग की डिग्री ली और नौकरी करने लगीं।











