Sunny Deol Amrita Singh Love Story: साल 1984 में सनी देओल ने ITBM को दिए इंटरव्यू में पूछा गया था कि उनका नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जोड़ा गया है, तो इस पर वह क्या कहेंगे। सनी ने कहा था, 'देखिए, कुछ चीजें हुईं, वो खेल का हिस्सा थीं।' वहीं, जब उनसे ये भी पूछा गया कि क्या इस बारे में उनकी पत्नी पूजा देओल को पता चला था? इस पर एक्टर ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि उसके पास कुछ ऐसी खबरें पहुंची होंगी। क्योंकि ऐसा कुछ भी नहीं था।'
जब अमृता सिंह संग रिश्ते से जुड़ी अफवाहों पर बोले थे सनी देओल, पत्नी पूजा देओल का भी किया था जिक्र
साल 1983 में आई फिल्म 'बेताब' से डेब्यू कर पर्दे पर रातों-रात छा जेने वाले सनी देओल और अमृता सिंह के रिश्ते के बारे में तो आप सभी जानते हैं। इन दोनों का लंबे समय अफेयर रहा और बाद में ब्रेकअप भी हुआ। लेकिन कभी दोनों ने मीडिया में इस बारे में बात नहीं की। हमेशा चुप्पी साधी रही। एक्ट्रेस ने कभी-कभार भले कुछ कटाक्ष किया हो लेकिन सनी देओल हमेशा मौन साधे रहे। अब जब उन्होंने 'गदर 2' की सक्सेस पार्टी में सारा अली खान और इब्राहिम अली खान से मुलाकात की। उनसे हाथ मिलाया और वो वीडियो सामने आया, तो एक्टर का भी एक इंटरव्यू वायरल हुआ। उसमें वह अपनी लव लाइफ के बारे में बात कर रहे हैं।
सनी देओल को गुस्सा आता है
इसी इंटरव्यू में सनी देओल से ये भी सवाल किया गया कि क्या उन्हें अमृता सिंह के साथ डेट करने वाली अफवाह सुनकर गुस्सा आता था? तो वह बोले, 'पिक्चर लाइन जॉइन करने से पहले देखा है मैंने... लोग क्या लिखते हैं। तो ये सब कुछ सहना पड़ता है। गुस्सा आता है कभी कभी, जब वो कुछ ज्यादा ही उटपटांग लिख देते हैं। तो फिर कोई मिला तो उसको पकड़कर मार देना। और क्या करना।'
'गदर 2' हुई 500 करोड़ पार
फिलहाल सनी देओल 'गदर 2' की सक्सेस को इंजॉय कर रहे हैं। इस मूवी ने चौथे सोमवार में ही करीब 503 करोड़ की कमाई कर ली है। 22 साल बाद आए 'गदर' के सीक्वल ने रेकॉर्डतोड़ कमाई की है। डायरेक्टर अनिल शर्मा से लेकर तारा सिंह उर्फ सनी देओल का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। हर कोई इनकी वाहवाही कर रहा है। अब खबर है कि इसका पार्ट 3 भी बनेगा। लेकिन कब, इस पर अभी कोई भी बोलने को तैयार नहीं है।











