'पुष्पा 2' हई पोस्टपोन तो अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के फैंस ने दे डाली धमकी! गुस्से में कहा- केस कर देंगे
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा 2' के 15 अगस्त को रिलीज ना होने से फैंस का दिल टूट गया है। सुकुमार के निर्देशन में बनी ये फिल्म आगे खिसक गई है। अब ये दिसंबर में रिलीज होगी। जैसे ही सोमवार को ये खबर सामने आई, रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस निराश हो गए। कुछ ने तो दर्शकों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने के लिए केस तक करने की धमकी दे डाली है।











