जब 'भगवान विष्णु' Nitish Bharadwaj को पहचान नहीं पाईं हेमा मालिनी, सेट पर रूपा गांगुली भी खा गईं गच्चा
Updated on
02-06-2023 09:49 PM
जब भी नीतीश भारद्वाज की बात होती है, तो दिल और दिमाग में कृष्ण भगवान की छवि उभर आती है। नीतीश भारद्वाज ने बी.आर. चोपड़ा के टीवी सीरियल 'महाभारत' में भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था। इस किरदार ने नीतीश भारद्वाज को रातोंरात स्टार बना दिया था। बाद में नीतीश भारद्वाज 'विष्णु पुराण' में भगवान विष्णु और बी.आर. चोपड़ा के सीरियल 'रामायण' में राम के रोल में नजर आए थे। नीतीश भारद्वाज को लोगों ने भगवान कृष्ण के किरदार में अपने दिलों में बिठा लिया था। असल जिंदगी में भी लोग उन्हें कृष्ण भगवान मानकर पूजने लगे थे। पर क्या आप जानते हैं कि एक बार हेमा मालिनी और रूपा गांगुली, नीतीश भारद्वाज को पहचान नहीं पाई थीं? भगवान कृष्ण के रोल में नीतीश भारद्वाज ने उन्हें भी गच्चा दे दिया था।
Nitish Bharadwaj का 2 जून को 60वां बर्थडे है। इस मौके पर 'फिल्मी फ्राइडे' सीरीज में हम आपको टीवी सीरियल 'विष्णु पुराण' के सेट का एक किस्सा बताने जा रहे हैं। यह किस्सा खुद नीतीश ने एक बार सुनाया था। 'फिल्मी फ्राइडे' में हम हर शुक्रवार आपके लिए फिल्मों और टीवी शोज या स्टार्स के शूटिंग से जुड़े मजेदार किस्से बताते हैं। इस बार का किस्सा भी मजेदार है।
'विष्णु पुराण' का सेट, बगल में थीं रूपा गांगुली
एक इंटरव्यू में नीतीश भारद्वाज ने बताया था कि एक बार वह 'विष्णु पुराण' में जब भगवान परशुराम के कुछ सीन्स शूट कर रहे थे। वो एपिसोड तब तक ऑन-एयर नहीं हुए थे। सेट पर नीतीश भारद्वाज पूरे विष्णु पुराण वाले अवतार में बैठे थे। उन्होंने विष्णु भगवान की तरह कपड़े पहने थे। तभी सेट पर रूपा गांगुली आईं। रूपा उन दिनों बंगाली फिल्मों में काम कर रही थीं। वह सेट पर रवि चोपड़ा से मिलने आई थीं।
आधे घंटे तक नीतीश को ढूंढती रहीं रूपा गांगुली
नीतीश भारद्वाज ने बताया था कि रूपा गांगुली सेट पर उनके बराबर में ही बैठी थीं। लेकिन यह जाने बगैर कि बगल में नीतीश ही हैं, रूपा पूरे सेट पर एक्टर को खोजती रहीं। नीतीश भारद्वाज भी जान-बूझकर कुछ नहीं बोले। फिर आधे घंटे बाद रूपा गांगुली ने रवि चोपड़ा से नीतीश भारद्वाज के बारे में पूछा। जब पता चला कि नीतीश तो इतनी देर से उनके बगल में ही बैठे थे, तो रूपा गांगुली हैरान रह गईं।
हेमा मालिनी भी नहीं पहचान पाईं, मजेदार किस्सा
इसी तरह हेमा मालिनी भी एक बार नीतीश भारद्वाज को पहचान नहीं पाई थीं। यह तब की बात है जब नीतीश, हेमा मालिनी के साथ एक फ्लाइट में सफर कर रहे थे। हेमा मालिनी इस बात पर हैरानी जता रही थीं कि भला रवि चोपड़ा ने परशुराम के किरदार के लिए ऐसा ही आर्टिस्ट कैसे ढूंढ लिया, जिसकी आंखें नीतीश भारद्वाज से मिलती हैं। नीतीश भारद्वाज ने ही 'विष्णु पुराण' में भगवान विष्णु के अलावा परशुराम का किरदार निभाया था। नीतीश ने भी हेमा मालिनी को जान-बूझकर कुछ नहीं बताया।
हेमा मालिनी ने मारा था ताना!
उन्होंने हेमा मालिनी से कहा कि रवि चोपड़ा को इस रोल के लिए 50-60 एक्टरों का ऑडिशन लेना पड़ा था। हेमा मालिनी ने इस बात पर विश्वास कर लिया। लेकिन जब सच पता चला तो हेमा मालिनी ने तुरंत ही नीतीश भारद्वाज को फोन किया और मजाकिया लहजे में ताना मारा।
बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया को 65 करोड़ रुपये के मीठी नदी की सफाई घोटाले के सिलसिले में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ई़डी) के मुंबई ऑफिस में देखा गया। इस केस…
'द कश्मीर फाइल्स' से जमकर सुर्खियां बटोर चुके विवेक रंजन अग्निहोत्री अपनी बेबाक कहानियों और दमदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। अब 'द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ' लेकर…
साउथ स्टार अल्लू अर्जुन से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं कि वो 'एनिमल' के डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी की अपकमिंग मूवी…
'लाफ्टर शेफ्स-एंटरटेनमेंट अनलिमिटेड' में कई जोड़ियां हैं, जो दर्शकों का खूब प्यार पा रही हैं, और उन्हीं में से एक जोड़ी है रुबीना दिलैक और एल्विश यादव की। इस जोड़ी…