साल 1987 में अरुण गोविल रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम के किरदार में दिखे और हमेशा के लिए अमर हो गए, पर इसके दो साल बाद ही उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में एंट्री की थी। हिंदी और भोजपुरी के अलावा अरुण गोविल ने उड़िया, राजस्थानी, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में भी काम किया था।
1. गंगा धाम- 1980
अरुण गोविल की पहली भोजपुरी फिल्म साल 1980 में आई थी, जिसका नाम था 'गंगा धाम'। इसमें अरुण गोविल के अलावा ओम शिवपुरी और नमिता चंद्रा नजर आईं। इस फिल्म में बीएस थापा ने डायरेक्ट किया था। इसे हिंदी फिल्म के तौर पर पेश किया जाता है, पर इसके ज्यादातर गाने और म्यूजिक विशुद्ध रूप से भोजपुरी भाषा में तैयार किया गया था। इसके भोजपुरी गानों को आशा भोसले और मोहम्मद रफी ने गाया था। इसका सबसे हिट गाना 'मोर भंगिया का मनई दे' रहा
2. प्यारी दुल्हनिया- 1989
अरुण गोविल की दूसरी भोजपुरी फिल्म साल 1989 में आई थी, जिसका नाम था 'प्यारी दुल्हनिया', और इसमें उनके साथ मीरा माधुरी और बंदिनी मिश्रा थीं। इस फिल्म को भोजपुरी सिनेमा की क्लासिक फिल्मों में गिना जाता है। यह फैमिली ड्रामा थी और अपने म्यूजिक के लिए काफी पसंद की गई।3. गांव देस- 1997
तीसरी भोजपुरी फिल्म, जिसमें अरुण गोविल नजर आए, वह थी गांव देस' और यह 1997 में आई थी। इस फिल्म में वह एक्टर कुणाल सिंह और उपमा श्रीवास्तव, दीपक शंकर,विमल सिंह और सुरेंद्र पाल के साथ नजर आए थे। यह भी भोजपुरी की कल्ट क्लासिक फिल्मों में शुमार है।
4. बाबुल प्यारे- 2006
अरुण गोविल ने 'बाबुल प्यारे' में भी काम किया, जो हिट रही। यह साल 2006 में आई थी। इस रोमांटिक ड्रामा को राजेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था। यह एक ऐसी महिला की कहानी है, जो एक दोस्त की शादी के लिए लंदन जाती है, उसे प्यार हो जाता है, और इस रिश्ते को लेकर उसे अपने पारंपरिक पिता के विरोध का सामना करना पड़ता है। फिल्म में ऋषिता भट्ट और राज बब्बर भी थे।











