मंगलवार को पपाराजी ने परिणीति चोपड़ा को उनके मुंबई वाले घर के बाहर स्पॉट किया। इस दौरान वह व्हाइट कॉटन के सूट में नजर आईं। तभी कैमरा लेकर पपाराजी उनके पास पहुंचे और शादी की तारीख को लेकर सवाल करने लगे। तभी परिणीति मुस्कुराने लगे। पहले तो उन्होंने इस सवाल को इग्नोर किया और फिर चुप्पी तोड़ी।
क्या राजस्थान में होगी परिणीति चोपड़ा की शादी?
Parineeti Chopra ने हाल में ही दिल्ली में हुई सगाई की ढेर सारी तस्वीरें शेयर की थीं। जहां वह इमोशनल होती भी दिखीं। उन्होंने बताया कि ये पल उनके लिए बहुत खास था, जिसे देखने के बाद वह भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक उठे। मालूम हो, Raghav Chadha और परिणीति हाल में ही राजस्थान पहुंचे थे। बताया गया कि वह डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं। वह भी प्रियंका की तरह उदयपुर में शादी कर सकते हैं।परिणीति चोपड़ा ने शादी की तारीफ पर किया रिएक्ट
पपाराजी ने परिणीति चोपड़ा से पूछा, 'आप शादी कब कर रही हैं?' इस पर वह चुप रहीं और गाड़ी की ओर बढ़ने लगीं। दोबारा पैप ने शादी को लेकर सवाल किया, 'अरे परी जी, प्लीज शादी की डेट बताइए न। ऐसे मत छुपाइए।' तो इस बार परी ने मुस्कुराते हुए चुप्पी तोड़ी और कहा, 'ईशा को पूछिए। उन्हें मालूम है'। बस ये कहकर परिणीति वहां से चली गईं।











