मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'द केरल स्टोरी' (The Kerala Story) के डिजिटल राइट्स जी5 को मिले हैं। उम्मीद की जा रही है कि ये ब्लॉकबस्टर फिल्म अगले महीने तक ओटीटी पर दस्तक दे। हालांकि अभी तक 'द केरल स्टोरी' की ओटीटी रिलीज डेट (The Kerala Story OTT Release Date) सामने नहीं आई है और न ही मेकर्स ने इसे लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी साझा की है।
कब और कहां होगी 'द केरल स्टोरी' ओटीटी पर रिलीज? बस होने वाला है बड़ा ऐलान
विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन हाउस में बनी 'द केरल स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही इसका 200 करोड़ का आकंड़ा पार हो चुका है। वहीं फैंस को इसकी ओटीटी रिलीज डेट का भी बेसब्री से इंतजार है। अब 'द केरल स्टोरी' की ओटीटी पर प्रीमियर होने की बड़ी डिटेल सामने आ रही है। आइए बताते हैं अदा शर्मा और सुदीप्तो सेन की 'द केरल स्टोरी' कब और कहां घर बैठे एन्जॉय कर सकते हैं।
