अक्षय कुमार को साल में 4 फिल्में करने पर मिले ताने तो भड़के- बाकी दिन तेरे घर आऊं? जिसे काम मिल रहा है, करने दो
अक्षय कुमार पिछले कुछ साल से करियर में बहुत ही बुरे दौर से गुजर रहे हैं। पिछले एक-दो साल में आईं उनकी सभी फिल्में बुरी तरह फ्लॉप रही हैं। लेकिन इसके बावजूद एक्टर साल में कम से कम चार फिल्में करते हैं। इसी के लिए अब अक्षय कुमार को बुरी तरह ट्रोल किया जाने लगा है, जिस पर उन्होंने रिएक्ट किया है।











