जिसका डर था वही हुआ! फर्स्‍ट मंडे टेस्‍ट में 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'मैदान' की फूटी क‍िस्‍मत

जिसका डर था वही हुआ! फर्स्‍ट मंडे टेस्‍ट में 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'मैदान' की फूटी क‍िस्‍मत
बॉक्‍स ऑफिस पर वही हुआ जिसका डर था! ईद के मौके पर रिलीज अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां' और अजय देवगन की 'मैदान', दोनों ही फर्स्‍ट मंडे टेस्‍ट में बुरी तरह फेल हो गई हैं। ओपनिंग डे के मुकाबले 'बड़े मियां छोटे मियां' की कमाई में सोमवार को -84% से अध‍िक की गिरावट आई है, वहीं 'मैदान' की कमाई भी -66% गिर गई है। जैसे हालात हैं, अब कोई चमत्‍कार ही इन दोनों फिल्‍मों को फ्लॉप होने से बचा सकता है।
Advertisement