फिर आएंगे वेडिंग प्लानर, वेब सीरीज 'मेड इन हेवन सीजन-2' का फर्स्‍ट लुक र‍िलीज

फिर आएंगे वेडिंग प्लानर, वेब सीरीज 'मेड इन हेवन सीजन-2' का फर्स्‍ट लुक र‍िलीज
साल 2019 में रिलीज हुई वेब सीरीज 'मेड इन हेवन' ने दर्शकों के दिलों पर खूब राज किया। जिम सरभ, शोभ‍िता धुलिपाला, अर्जुन माथुर और कल्‍क‍ि केकला यह सीरीज न सिर्फ सुपरहिट रही, बल्‍क‍ि इसे Emmy Awards में नॉमिनेशन भी मिला। अच्‍छी खबर ये है कि अब इसके दूसरे सीजन की भी घोषणा हो गई है। ओटीटी प्‍लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने दूसरे सीजन की घोषणा करने के साथ ही फर्स्‍ट पोस्‍टर भी रिलीज किया है।

एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी के बैनर तले बन रही ये सीरीज दो वेडिंग प्लानर, करण और तारा के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। वो एक इंडियन वेडिंग प्लानर हैं, लेकिन इसके साथ ही दोनों की जिंदगी में भी कई उतार-चढ़ाव आते हैं। जोया अख्‍तर और रीमा कागती की इस सीरीज की कहानी और एक्‍टर्स की दमदार एक्‍ट‍िंग ने हम सभी को दीवाना बनाया है। अब चार साल बाद इसके सीजन-2 की घोषणा ने एक्‍साइटमेंट बढ़ा दी है।

इस बार सोशल टैबू को तोड़ेगी कहानी

'मेडन इन हेवन' रिश्तों की जटिलताओं, पर्सनल स्‍ट्रगल और दुविधाओं की कहानी है। मेकर्स का दावा है कि नया सीजन कई सोशल टैबू को चुनौती देगा। इस बार कहानी में मॉर्डन लव और कल्‍चर के बीच के द्वंद्व की एक नई बानगी देखने को मिलेगी।

'मेड इन हेवन 2' की कास्‍ट और रिलीज डेट

Made in Heaven season 2 Cast: सीजन- 2 में एक बार फिर दर्शकों को शोभिता धुलिपाला, अर्जुन माथुर, कल्कि केकला, शशांक अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी और जिम सरभ प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। हालांकि, अभी इसके रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन 'मेड इन हेवन सीजन 2' का प्रीमियर इसी साल प्राइम वीडियो पर होगा।

Advertisement