ट्रंप ने अब तक बातचीत को बताया सफल
अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, 'इस सप्ताहांत हमास और दुनिया भर के देशों (अरब, मुस्लिम और अन्य सभी) के साथ बहुत सकारात्मक चर्चा हुई है। ये वार्ताओं बहुत सफल रही हैं और तेजी से आगे बढ़ रही हैं। तकनीकी टीमें सोमवार को मिस्र में फिर से बैठक करेंगी ताकि अंतिम विवरणों पर काम किया जा सके और उन्हें स्पष्ट किया जा सके। मुझे बताया गया है कि पहला चरण इसी हफ्ते पूरा हो जाना चाहिए, और मैं सभी से तेजी से आगे बढ़ने के लिए कह रहा हूं।'भारी खूनखराबे की धमकी
ट्रंप ने आगे कहा, 'समय सिमटता जा रहा है, वरना भारी खूनखराबा होगा। ऐसा कुछ जो कोई नहीं देखना चाहता।' एक अलग बातचीत में राष्ट्रपति ट्रंप ने सीएनएन को बताया कि अगर हमास गाजा पर अपना शासन और नियंत्रण छोड़ने से इनकार करता है तो उसे पूरी तरह से मिटा दिया जाएगा। शनिवार को एक टेक्स्ट संदेश के जरिए जब CNN के जेक टैपर ने पूछा कि अगर हमास सत्ता में बने रहने पर अड़ा रहा तो क्या होगा। इस पर ट्रंप ने जवाब दिया- पूरी तरह से खात्माजब ट्रंप से पूछा गया कि हमास ने हथियार न छोड़ने, गाजा को फिलिस्तीनी नियंत्रण में रखने और बंधकों की रिहाई को बातचीत से जोड़ने पर जोर देकर क्या उनकी 20 सूत्रीय शांति योजना को प्रभावी ढंग से खारिज कर दिया है, तो ट्रंप ने कहा, 'हम पता लगा लेंगे। केवल समय ही बताएगा।' राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही यह स्पष्ट हो जाएगा कि क्या हमास वास्तव में शांति के लिए प्रतिबद्ध है।











