आसिफ बोले- भारत बर्बाद कर रहा अर्थव्यवस्था
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने यह बात बुधवार को इस्लामाबाद में सिंधु जल संधि पर आयोजित सेमिनार में कही। इस सेमिनार का आयोजन पाकिस्तान भारत के खिलाफ नैरेटिव सेट करने के लिए कर रहा है। आसिफ ने दावा किया कि भारत पानी को विवाद का मुद्दा बनाने पर आमादा है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भारत जानबूझकर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने की कोशिश कर रहा है, जो कृषि पर आधारित है।आसिफ ने तर्क दिया कि सिंधु नदी प्रणाली के पानी के बंटवारे को लेकर 1960 में हुआ समझौता दोनों देशों के बीच कई युद्धों के बावजूद बिना किसी बाधा के सफलतापूर्वक चलता रहा है। आसिफ की खोखली धमकियां पाकिस्तान की उस कोशिश का हिस्सा हैं, जिसमें वह पानी विवाद को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहा है।
भारत के फैसले से मजबूर हुआ पाकिस्तान
कई दशकों तक पाकिस्तान की कूटनीति मुख्य रूप से कश्मीर के इर्द-गिर्द घूमती रही है। लेकिन भारत के सिंधु जल संधि पर रोक लगाने के फैसले ने इस्लामाबाद को मजबूर कर दिया है। अब पानी का मुद्दा पाकिस्तान की वैश्विक बातचीत का अहम हिस्सा बन गया है।











