Select Date:

समाधान शिविर में दिलाई गई जल शपथ : ग्रामीणों को जल संरक्षण व पौधारोपण के लिए किया गया प्रेरित

Updated on 31-05-2025 12:05 PM

बेमेतर। शासन द्वारा किए गए जल सर्वेक्षण में बेमेतरा जिले को भूजल की स्थित मे जिला प्रशासन द्वारा जल संरक्षण को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला कलेक्टर रणवीर शर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री टेकचंद अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिलेभर में जल संरक्षण संबंधी विविध गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। 

गांव-गांव जाकर लोगों को जल संरक्षण एवं पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है तथा जल शपथ दिलाई जा रही है। मनरेगा अंतर्गत संचालित कार्यों का सतत् भ्रमण कर श्रमिकों को जल संरक्षण के महत्व की जानकारी दी जा रही है और उन्हें जल शपथ दिलाई जा रही है। साथ ही दीवार लेखन, मुनादी एवं विभिन्न शिविरों के माध्यम से आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिले के जिला, विकासखंड एवं ग्राम स्तर के अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।

राज्य शासन द्वारा चलाए जा रहे सुशासन उत्सव के अंतर्गत भी प्रत्येक आयोजन में ग्रामीणों को जल बचाने एवं सुरक्षित करने की शपथ दिलाई जा रही है।इसी क्रम में विकासखंड साजा के ग्राम पंचायत कुरलूं में आज 30 मई को अंतिम समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री ईश्वर साहू द्वारा शिविर में उपस्थित समस्त ग्रामीणों को जल की एक-एक बूंद बचाने, जल को संरक्षित करने तथा अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए शपथ दिलाई गई। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को वर्षा जल के संरक्षण हेतु प्रेरित किया एवं वर्षा ऋतु के आगमन पर बाड़ी, तालाब, शासकीय भवन, सड़क किनारे एवं अन्य रिक्त स्थानों में पौधारोपण करने का आव्हान किया। उन्होंने केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभाने का संदेश दिया। 

तत्पश्चात सभी ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों को जल संरक्षण एवं पौधारोपण के लिए सामूहिक रूप से शपथ दिलाई गई, जिसमें उपस्थित लोगों ने पूर्ण सहमति व्यक्त करते हुए जल बचाने एवं अधिकाधिक पौधारोपण करने का संकल्प लिया।

शिविर में विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी  : 

इस समाधान शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई तथा संबंधित विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की गई। विधायक श्री ईश्वर साहू ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे भविष्य में भी प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें तथा पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराएं। कुर्लू ग्राम में आयोजित इस समाधान शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, पेंशन एवं निर्माण कार्यों से संबंधित आवेदनों का निराकरण किया गया। सभी विभागों द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रों पर की गई कार्यवाही की जानकारी ग्रामीणों के समक्ष रखी गई।

शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू, मंडल अध्यक्ष श्री केशव पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्री अनिल वर्मा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री बलराम पटेल, जनपद उपाध्यक्ष श्री नारद वर्मा सहित सभी दस ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में साजा जनपद के सीईओ श्री संतोष घोषले, अनुविभागीय अधिकारी (ग्रा. या. से.) श्री हंसराज साहू, कार्यक्रम अधिकारी श्री अरविंद कश्यप सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी भी मौजूद रहे। समाधान शिविर के माध्यम से जल संरक्षण एवं सुशासन की दिशा में एक मजबूत कदम उठाया गया, जिससे ग्रामीणों में जल के प्रति संवेदनशीलता एवं सहभागिता और अधिक सुदृढ़ हुई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 June 2025
रायपुर, 01 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रविवार को बुद्ध जयंती के अवसर पर कोंडागांव जिले के भोंगापाल में भगवान गौतम बुद्ध…
 01 June 2025
रायपुर, 01 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कोंडागांव जिले के भोंगापाल गांव में प्राचीन शिव मंदिर परिसर में महालक्ष्मी महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों को कयाकिंग 05…
 01 June 2025
रायपुर 01 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में देवांगन समाज के महाकुंभ को संबोधित करते हुए कहा कि देवांगन समाज मेहनतकश…
 01 June 2025
रायपुर 1 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज का अतीत गौरवशाली रहा है। समाज में छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे प्रतापी शासक हुए,…
 01 June 2025
रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने शनिवार को धमतरी में आयोजित समीक्षा बैठक में ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के लिए तैयार किया गया विजन डाक्यूमेंट एक रोडमैप…
 01 June 2025
रायपुर।  छग के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मांडविया को जन्मदिन की बधाई दी। X पोस्ट में ओपी चौधरी ने लिखा, केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया जी…
 01 June 2025
रायपुर।  छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावशील बनाने के लिए शिक्षकों के रिक्त पदों पर चरणबद्ध भर्ती की जाएगी। प्रथम चरण में 5,000 शिक्षकों की भर्ती होगी। इस निर्णय…
 01 June 2025
कोरबा। पाली थाना क्षेत्र के धोराबाठा मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर को रेत से लदे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया जिसमें अक्षय कश्यप नामक युवक…
 01 June 2025
रायपुर। राजधानी के मरीन ड्राइव चौक पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब तिरंगा यात्रा के दौरान एक विशालकाय होर्डिंग का लोहे का फ्रेम गिर पड़ा। हादसे में दो…
Advertisement