Select Date:

रेत से लदे ट्रेलर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल, एक की मौत, दो गंभीर

Updated on 01-06-2025 05:50 PM

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र के धोराबाठा मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर को रेत से लदे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया जिसमें अक्षय कश्यप नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर चालक नशे की हालत में था और टक्कर के बाद घटनास्थल से फरार हो गया। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि अक्षय का शव ट्रेलर के पहिए में फंस गया और शरीर दो हिस्सों में बंट गया। फिलहाल पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक 35 वर्षीय अक्षय कश्यप कसडीहा गांव का निवासी था और शुक्रवार को अपने दो साथियों के साथ पाली आया था। दोपहर को काम खत्म करने के बाद तीनों युवक बाइक से गांव लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अक्षय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो युवकों को राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और गांव के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे।

आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रेलर चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पाली पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है। परिजनों को ट्रेलर मालिक द्वारा एक लाख रुपये और प्रशासन की ओर से 25 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया। परिजनों ने बताया कि अक्षय मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था और वही घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 June 2025
रायपुर, 03 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत के…
 03 June 2025
बिलासपुर । बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री सोमवार को बिलासपुर पहुंचे जहां उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भारत में सबसे ज्यादा धर्मांतरण का खतरा बस्तर में है…
 03 June 2025
राजनांदगांव। मनगट्टा-बनबघेरा के जंगल में सोमनी थाना, कोतवाली, चिखली चौकी, पुलिस लाइन और सायबर सेल राजनांदगांव की संयुक्त टीम ने दबिश देकर जुआ खेल रहे डेढ़ दर्जन जुआरियों को पुलिस ने…
 03 June 2025
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। बस्तर के नक्सल मुक्त जिला होने के बाद अब सुकमा में 16 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। नक्सल प्रभावित…
 03 June 2025
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, आर्थिक अपराध शाखा (एसीबी/ईओडब्ल्यू) ने कथित शराब घोटाले के सिलसिले में कारोबारी विजय भाटिया को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है। भाटिया को रविवार…
 03 June 2025
कोंडागांव। केशकाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीलकंठ टेकाम के काफिले में शामिल एक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। भीषण हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत…
 03 June 2025
रायगढ़। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में एक हाथी शावक सूखे कुएं में गिर गया। इस दौरान सूचना मिलने के बाद वन अमला मौके पर पहुंचकर शावक के रेस्क्यू की…
 02 June 2025
संपत्तिकर जमा करने वाले राजधानी रायपुर के करीब साढ़े तीन लाख लोगों के लिए बड़ी राहत मिली है। नगर निगम ने पिछले करीब महीनेभर से संपत्तिकर का बंद पेमेंट विंडो…
 02 June 2025
राजधानी में मानसून अभी पूरी तरह से नहीं आया है, लेकिन रेत और गिट्टी खदान वालों ने इसकी कीमत बढ़ा दी है। मकान बनाने के साथ ही किसी भी तरह…
Advertisement