फॉक्सवैगन भारतीय बिजनस में हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में

फॉक्सवैगन भारतीय बिजनस में हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में
नई दिल्ली: एक और विदेशी ऑटो कंपनी भारत में हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है। जर्मनी की दिग्गज ऑटो कंपनी फॉक्सवैगन (Volkswagen) अपने भारतीय कारोबार में हिस्सेदारी एक स्थानीय पार्टनर को बेचने के लिए बातचीत कर रही है। फॉक्सवैगन ने भारत में दो अरब डॉलर से अधिक निवेश करने के बावजूद बाजार में अपनी पकड़ बनाने में विफल रही है। कंपनी के एक टॉप ग्लोबल एग्जीक्यूटिव ने कहा कि कंपनी अपनी कम बाजार हिस्सेदारी को बढ़ाने के लिए नई सस्ती कारों का विकास कर रही है। कंपनी ने अब तक देश में महंगी यूरोपीय गाड़ियों को लॉन्च किया जा है जिन्हें खास सफलता नहीं मिली है।
Advertisement