रूस समर्थित वैज्ञानिक पहल में जीन थेरेपी, अंग मुद्रण, मिनी-पिग अंग संवर्धन (ऑर्गन कल्टीवेशन) और बहुत कम तापमान क्रायोथेरेपी शामिल है। ये सभी नई स्वास्थ्य संरक्षण तकनीक 26 अरब डॉलर की विशाल सरकारी पहल के अंतर्गत हैं। इस कार्यक्रम ने उन अटकलों को हवा दी है, जो दावा करते हैं कि पुतिन लंबा जीवन जीने के प्रति जुनूनी हैं।
क्या है रूसी वैज्ञानिकों का प्लान
रूसी सरकार ने हाल ही में घोषणा की थी कि वैज्ञानिक दीर्घायु पहल के तहत कोशिकाओं की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने के लिए जीन-थेरेपी उपचार विकसित कर रहे हैं। 23 अप्रैल को रूसी उप विज्ञान मंत्री डेनिस सेकिरिंस्की ने कहा था कि यह दवा उम्र बढ़ने के खिलाफ लड़ाई में सबसे आशाजनक रास्तों में से एक है।रूसी शोधकर्ता अब बायोप्रिंटिंग यानी जिंदा टिश्यू की 3डी प्रिंटिंग के साथ जेनोट्रांसप्लांटेशन पर काम कर रहे हैं, जो आनुवंशिक रूप से संशोधित मिनी-पिग के अंदर मानव अंगों को विकसित करने की प्रक्रिया है। वैज्ञानिकों का दावा है कि मानव उपास्थि ऊतक और चूहे की थायरॉइड ग्रंथि को बायोप्रिंट कर लिया है। उनका लक्ष्य 2030 तक पूरी तरह से इंसान का ऑर्गन ट्रांसप्लांट करना है।
कैसे मिलेगा लंबा जीवन
साल 2024 में शुरू किए गए इस कार्यक्रम का मकसद जीन थेरेपी और रीजेनरेटिव मेडिसिन को आगे बढ़ाना है। रिपोर्ट में बताए गए अंदरूनी अनुमानों के मुताबिक, यह कार्यक्रम आखिरकार 175,000 तक लोगों की जान बचाने में मददगार साबित हो सकता है। हालांकि इस आंकड़े की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।शुरुआती रिसर्च में मिली अहम कामयाबियों में बायोप्रिंटेड इंसानी कार्टिलेज टिश्यू और एक काम करने वाली चूहे की थायरॉइड ग्रंथि बनाना शामिल है। रिसर्चर्स का इस दशक के आखिर तक इंसानों में पूरे अंग को बदलने की क्षमता हासिल करना है। इसकी देखरेख पुतिन की बेटी एंडोक्रिनोलॉजिस्ट मारिया वोरोन्त्सोवा और फिजिसिस्ट मिखाइल कोवलचुक कर रहे हैं।











