अनुष्का शर्मा संग डांस करने जेब में हाथ डाल उतरे विराट कोहली, मियां-बीवी का अंदाज देख लोगों ने कही मजेदार बात
Updated on
24-04-2025 02:11 PM
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पब्लिकली जब भी साथ होते हैं, सुर्खियां बटोर ही लेते हैं। इस बार ये आकर्षक जोड़ी चर्चा में है अपने डांस वीडियो को लेकर, जिसमें अनुष्का के अलावा विराट कोहली भी भीड़ में मग्न होकर नाचते दिख रहे हैं। इन दोनों लवबर्ड्स का ये डांस वीडियो इस वक्त काफी चर्चा में है।
बताया जा रहा है कि ये डांस क्लिप दुबई से वायरल हो रहा है और कहा ये भी गया है कि ये डांस अनुष्का और विराट ने दुबई में चल रहे किसी शूट पर किया है। इस वीडियो में कुछ और लोग हैं जो अलग-अलग लुक्स और कपड़ों में हैं।
किसी का भी डांस एक-दूसरे से मैच नहीं हो रहा
हालांकि, इस दौरान अनुष्का और विराट कैजुअल कपड़ों में हैं और ऐसा लग रहा है जैसे वो कहीं भीड़ में जाकर अचानक डांस करने लगे हों। जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया, दोनों के लेकर एक बार फिर से चर्चा काफी तेज है। हालांकि, इस वीडियो में किसी का भी डांस एक-दूसरे से मैच नहीं हो रहा। लोगों ने अनुष्का से ज्यादा विराट के डांस की तारीफ की है और लिखा है- वाह, क्या मूव्स हैं।
वीडियो में बड़ा सा कैमरा भी दिख रहा
वहीं इस वीडियो में बड़ा सा कैमरा भी दिख रहा और ऐसा लग रहा है कि कोई शूट चल रहा हो। हालांकि, वीडियो क्लिप में अनुष्का और विराट सबसे अधिक मौज काटते दिख रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों किसी ब्रैंड शूट के लिए ये डांस कर रहे थे। वीडियो को देखकर लोगों ने दोनों के डांस की तारीफ की है। वहीं कुछ लोग ये भी कह रहे हैं- हमारा क्रिकेटर हीरो से कम है क्या?
ऐड शूट के दौरान ही हुई थी पहली बार मुलाकात
यहां ये भी याद दिला दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पहली बार मुलाकात साल 2013 में एक ऐड शूट के दौरान ही हुई थी। दोनों उस वक्त एक शैंपू ब्रैंड के लिए टीवी ऐड की शूटिंग कर रहे थे। उस समय जहां विराट कोहली टीम इंडिया में अपनी पहचान बना चुके थे, वहीं अनुष्का शर्मा भी बॉलीवुड में अपने पंख पसार चुकी थीं।
दिसंबर 2017 में हुई थी दोनों की शादी
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने दिसंबर 2017 में शादी रचाई थी। उनकी शादी इटली के टस्कनी की खूबसूरत वादियों में हुई थी। जनवरी 2021 में अनुष्का ने बेटी वामिका का स्वागत किया और फरवरी 2024 में बेटे अकाय का जन्म हुआ।
अक्षय कुमार और आर माधवन की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' का हाल बहुत अच्छा नहीं है। यह दुर्भाग्य ही है कि दर्शकों और समीक्षकों, दोनों से तारीफ मिलने के बावजूद…
तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वालीं मुनमुन दत्ता ने पहलगाम आतंकी हमले पर गुस्सा निकाला है। उन्होंने हिंदू पर्यटकों को जानबूझकर निशाना बनाए जाने…
गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा मौसमी चटर्जी ने उस दौर के बड़े-बड़े सितारों के साथ कई शानदार फिल्में दीं। उन्होंने 'रोटी कपड़ा और मकान', 'अनारी', 'फूल खिले हैं गुलशन गुलशन',…
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जो कुछ भी हुआ, उससे पूरा देश दहल गया है। बीते मंगलवार (22 अप्रैल) को बैसरन घाटी में छुट्टियां बिता रहे पर्यटकों पर आतंकियों ने हमला…
कर्नाटक के बेंगलुरु के पास सिद्धेहल्ली गांव के एक पुजारी ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिस पर अब पूरी कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को गर्व है। एक तरह जहां बॉक्स…
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पब्लिकली जब भी साथ होते हैं, सुर्खियां बटोर ही लेते हैं। इस बार ये आकर्षक जोड़ी चर्चा में है अपने डांस वीडियो को लेकर, जिसमें…
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी पहलगाम हमले पर दुख जताया था। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टेटस पर इस आतंकी हमले को लेकर दुख भी जताया था, लेकिन अब जब उन्होंने एक…