20 जून 1972 को मुंबई में जन्मे राहुल खन्ना बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर विनोद खन्ना और पूर्व मॉडल गीतांजलि खन्ना के बड़े बेटे हैं। उनका नाम ऐसे परिवार से जुड़ा है, जिसने हिंदी सिनेमा में अपनी खास पहचान बनाई। लेकिन उन्होंने हमेशा अपनी अलग राह चुनी।
उनका बचपन बॉलीवुड से उतना जुड़ा हुआ नहीं था,
राहुल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका बचपन बॉलीवुड से उतना जुड़ा हुआ नहीं था, जितना लोग मानते हैं। परिवार में फिल्मों का माहौल जरूर था लेकिन जब वह छोटे थे, तभी उनके माता-पिता अलग हो गए थे। इसके बाद वह अपनी मां के साथ बड़े हुए। उन्होंने बचपन में बहुत कम हिंदी फिल्में देखीं। उन्होंने सामान्य बच्चों की तरह अपनी पढ़ाई और दूसरी रुचियों पर ध्यान दिया।ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट में एक्टिंग की पढ़ाई की
बहुत कम लोग जानते हैं कि राहुल का सपना शुरू से एक्टर बनने का नहीं था। उन्हें ड्राइंग और कार्टून बनाना बेहद पसंद था। वह कुछ क्रिएटिव करना चाहते थे। बाद में एक्टिंग के प्रति रुचि बढ़ी और उन्होंने न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट में एक्टिंग की पढ़ाई की। यही वह समय था, जब उन्होंने एक्टिंग को गंभीरता से अपनाने का फैसला किया।पहली ही फिल्म में राहुल के एक्टिंग की खूब सराहना हुई
फिल्मों में आने से पहले राहुल खन्ना एमटीवी एशिया में वीडियो जॉकी के रूप में काफी लोकप्रिय हुए। उनकी बोलने की शैली को लोगों ने पसंद किया। इसके बाद उन्होंने साल 1999 में दीपा मेहता की फिल्म 'अर्थ' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान भी नजर आए थे। पहली ही फिल्म में राहुल के एक्टिंग की खूब सराहना हुई और उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह उनके करियर की शानदार शुरुआत थी।'लव आज कल' और 'वेक अप सिड' जैसी फिल्मों में काम
इसके बाद राहुल खन्ना ने 'ऐलान', 'रकीब', 'लव आज कल' और 'वेक अप सिड' जैसी फिल्मों में काम किया। उनके किरदारों की तारीफ हुई, लेकिन वह अपने पिता विनोद खन्ना या छोटे भाई अक्षय खन्ना जैसी बड़ी सफलता हासिल नहीं कर सके।राहुल खन्ना और उनके काम
- राहुल ने टेलीविजन और इंटरनैशनल प्रोजेक्ट्स में भी हाथ आजमाया
- वे अमेरिकी टीवी सीरीज 'द अमेरिकन्स' में नजर आए
- उन्होंने कई बड़े अवॉर्ड शो और इवेंट्स को होस्ट किया
- साल 2019 में वह दीपा मेहता की वेब सीरीज 'लीला' में भी नजर आए
- 'ऐलान', 'रकीब', 'लव आज कल' और 'वेक अप सिड' जैसी फिल्मों में काम किया
- अपने पिता विनोद खन्ना या छोटे भाई अक्षय खन्ना जैसी बड़ी सफलता उन्हें नहीं मिल पाई











