रणबीर की 'एनिमल' को विकास दिव्यकीर्ति ने बताया 'फूहड़' और 'बदतमीज' फिल्म, एक्टर सिद्धार्थ ने भी किया था कटाक्ष

रणबीर की 'एनिमल' को विकास दिव्यकीर्ति ने बताया 'फूहड़' और 'बदतमीज' फिल्म, एक्टर सिद्धार्थ ने भी किया था कटाक्ष
संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' के बारे में अभी भी बात हो रही है। लोग खुलकर इस बारे में अपनी राय रख रहे हैं। एक्टर सिद्धार्थ के बाद अब शिक्षक, यूट्यूबर और आईएएस कोच विकास दिव्यकीर्ति ने भी इस मूवी को अश्लील' बताया है। कहा कि ये फिल्म युवाओं के दिमाग पर नेगेटिव असर डालेगी। रेडियो पर्सनैलिटी नीलेश मिश्रा के साथ एक इंटरव्यू में, विकास ने 'एनिमल' पर टिप्पणी की है, जिसे सुनकर डायरेक्टर का मन फिर खराब हो सकता है।
Advertisement