अनुराग कश्यप को केंद्रीय मंत्री सतीश दुबे ने लगाई लताड़, डायरेक्टर ने ब्राह्मणों के खिलाफ उगली थीं कड़वी बातें
Updated on
19-04-2025 02:22 PM
डायरेक्टर और एक्टर अनुराग कश्यप ब्राह्मण समुदाय पर दिए गए अपने बयान के कारण विवादों में आ गए हैं। हालांकि, उन्होंने शुक्रवार देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट में माफी मांग ली, पर विवाद और बढ़ता जा रहा है। अब केंद्रीय मंत्री सतीश दुबे ने बुरी तरह भड़क गए हैं और अनुराग कश्यप को सोशल मीडिया पर खरी-खोटी सुनाई है।
सतीश दुबे ने X पर एक यूजर को जवाब देते हुए डायरेक्टर अनुराग कश्यप को 'नीच बदमाश' कहते हुए गुस्सा उतारा और कहा कि माफी नहीं मांगी तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें।
सतीश दुबे ने अनुराग कश्यप को लताड़ा
सतीश दुबे ने अपने X अकाउंट पर लिखा, 'इस नीच बदमाश अनुराग कश्यप को लगता है कि वह पूरे ब्राह्मण समुदाय पर गंदगी फैलाकर बच सकता है? अगर वह तुरंत सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगता है, तो मैं कसम खाता हूं कि मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि उसे कहीं भी शांति न मिले। इस गटर मुंह वाले की नफरत बहुत हो गई, हम चुप नहीं बैठेंगे।'
अनुराग कश्यप ने मांग ली माफी
हालांकि, अनुराग कश्यप ने बाद में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट में माफी मांग ली, और लिखा कि कही गई बात वापस नहीं ली जा सकती, पर ब्राह्मण लोग उनके परिवार की औरतों और बच्चों को बख्श दें। मालूम हो कि अनुराग कश्यप ने अनंत महादेवन की फिल्म 'फुले' पर चल रहे विवाद पर रिएक्ट किया था। इसकी रिलीज में देरी देख अनुराग कश्यप ने सेंसर बोर्ड के साथ-साथ केंद्र सरकार और ब्राह्मण समुदाय पर सवाल उठाए थे।
अनुराग कश्यप के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज
जब यूजर्स ने अनुराग कश्यप के पोस्ट को देख गुस्सा निकाला, तो उन्होंने ब्राह्मणों पर पेशाब करने की बात कह दी थी। अनुराग कश्यप ने भले ही माफी मांग ली, पर उनके खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट के एक वकील ने मुंबई में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
अब 25 अप्रैल को रिलीज होगी 'फुले'
समाज सुधारक जोड़ी ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले की जिंदगी पर बनी 'फुले' 11 अप्रैल को रिलीज होनी थी। पर 'फुले' को पोस्टपोन कर दिया गया था। इस पर जातिवाद फैलाने के आरोप लगाए गए। इस फिल्म में प्रतीक गांधी और पत्रलेखा लीड रोल में हैं। अब यह 25 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज होगी।
टीवी एक्टर गौरव खन्ना लगातार चर्चा में बने हुए हैं। वो बीते दिनों कुकिंग बेस्ड शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' में नजर आ रहे थे। कई चुनौतियों को पार करते हुए उन्होंने…
रिएलिटी शो 'बिग बॉस' का हर सीजन चर्चा में रहता है। पिछले साल 18वां सीजन आया। इसमें फेमस एक्टर्स करण वीर मेहरा, विवियन डीसेना से लेकर सोशल मीडिया का चेहरा…
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही 'रामायण' भारतीय सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से है। फिल्म में जहां रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आने वाले…
'ट्वाइलाइट' फिल्म की सीरीज से चर्चा बटोरने वाली हॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिस्टन स्टीवर्ट ने शादी कर ली है। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को अपना जीवनसाथी बनाया है। वे करीब 6 साल से…
डायरेक्टर और एक्टर अनुराग कश्यप ब्राह्मण समुदाय पर दिए गए अपने बयान के कारण विवादों में आ गए हैं। हालांकि, उन्होंने शुक्रवार देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट में माफी…
अक्षय कुमार इस वक्त जहां अपनी लेटेस्ट फिल्म Kesari Chapter 2 को लेकर चर्चा में हैं, वहीं उनका एक परफॉर्मेंस वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा। इस वीडियो में अक्षय अपनी…