Select Date:

डोनाल्ड ट्रंप के रेसिप्रोकल टैरिफ का मतलब क्या है समझिए, जानिए किन-किन देशों पर कितना टैक्स

Updated on 24-04-2025 01:45 PM
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन और भारत समेत दुनिया भर के कई देशों से आने वाले सामानों पर टैक्स लगाया है। इसे (Reciprocal tariffs) कहते हैं। उन्होंने कहा कि सभी देशों से आने वाले सामान पर 10% का टैक्स लगेगा। इसे 'बेसलाइन टैक्स' कहा जाएगा। इसके साथ ही, ट्रम्प ने कुछ और देशों पर ज़्यादा टैक्स लगाने की बात कही। ये वो देश हैं जो अमेरिका से ज़्यादा सामान बेचते हैं। मतलब, जिनसे अमेरिका का ट्रेड सरप्लस (Trade surplus) नहीं है। आपको हम बता रहे हैं कि रेसिप्रोकल टैरिफ क्या है और किन-किन देशों पर कितना टैक्स लगा है।

क्या है रेसिप्रोकल टैरिफ

Reciprocal Tariffs का मतलब है, जब कोई देश हमारे सामान पर टैक्स लगाता है, तो हम भी उसके सामान पर टैक्स लगाते हैं। रेसिप्रोसिटी एग्रीमेंट में दो देशों के बीच टैरिफ कम किए जाते हैं। लेकिन, ये छूट किसी तीसरे देश को नहीं दी जाती है। मतलब, "एक हाथ दे, एक हाथ ले" वाली बात है। जैसे, अगर भारत अमेरिका से आने वाले सेब पर टैक्स कम करता है, तो अमेरिका भी भारत से आने वाले आम पर टैक्स कम करेगा। पर ये फायदा सिर्फ भारत और अमेरिका के बीच ही रहेगा। ट्रंप का कहना था कि ये टैक्स इसलिए जरूरी हैं ताकि अमेरिका के उद्योगों को बचाया जा सके। उनका मानना था कि दूसरे देश अमेरिका के साथ ठीक से व्यापार नहीं कर रहे हैं। उनके शब्दों में... इसलिए, "हमें भी उन पर टैक्स लगाना होगा।"

अमेरिका में बढ़ेंगे सामानों के दाम

ट्रंप के इन टैक्सों की वजह से कई चीजों के दाम बढ़ गए थे। जैसे, स्टील और एल्युमीनियम जैसी चीजें महंगी हो गईं। इससे उन कंपनियों को नुकसान हुआ जो इन चीजों का इस्तेमाल करती थीं। इन सामानों के इंड यूजर्स को भी इससे नुकसान होगा क्योंकि उन्हें महंगी चीजें खरीदनी होंगी।

ये टैक्स अमेरिका के लिए अच्छे नहीं हैं?

न्यूज एजेंसी रायटर ने अमेरिका के कुछ कुछ लोगों से बात कर एक खबर दी है। इसमें कुछ लोगों का मानना है कि ये टैक्स अमेरिका के लिए अच्छे नहीं हैं। उनका कहना है कि इससे व्यापार युद्ध शुरू हो सकता है। व्यापार युद्ध का मतलब है जब कई देश एक दूसरे के सामान पर टैक्स लगाते हैं। लेकिन, ट्रंप का कहना था कि ये टैक्स जरूरी हैं। उनका मानना था कि इससे अमेरिका को फायदा होगा। उन्होंने कहा, "हमें अपने उद्योगों को बचाना होगा, चाहे कुछ भी हो जाए।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2025
नई दिल्ली: करजन टोल प्लाजा देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टोल प्लाजा है। इसकी सालाना कमाई करीब 500 करोड़ रुपये है। गुजरात के वडोदरा जिले के भरथाना में स्थित इस…
 28 April 2025
मुंबई: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयरों में सोमवार को उछाल आया। सुबह के सत्र में ही कंपनी के शेयर 2.7% बढ़कर 2,940.25 रुपये पर पहुंच गए। यह उछाल BSE में आया।…
 28 April 2025
नई दिल्ली: शेयर बाजार में तेजी के बीच टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में आज भारी गिरावट रही। बीएसई पर कंपना का शेयर 15.6% तक गिरकर 726.10 रुपये पर आ…
 28 April 2025
मुंबई: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने मार्च तिमाही में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। भारत की सबसे बड़ी कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले 2% ज्यादा मुनाफा…
 28 April 2025
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जोश-जोश में चीन पर भारी टैरिफ लगा दिया लेकिन अब उनकी हेकड़ी निकलने लगी है। हाल में उन्होंने कहा था कि चीन पर 145 फीसदी…
 28 April 2025
नई दिल्ली: दुनिया के बड़े देशों में भारत सबसे तेजी से बढ़ रही इकॉनमी है। मगर छोटे देशों को भी शामिल कर लिया जाए तो 15 देशों की इकॉनमी के इस साल भारत…
 27 April 2025
सूक्ष्म एवं लघु उद्योग क्षेत्र में कार्यरत राष्ट्रीय संगठन लघु उद्योग भारती, मध्यप्रदेश अपने 32वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य समारोह का आयोजन करने जा रहा है। यह…
 26 April 2025
नई दिल्‍ली: एंप्लॉयीज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने नौकरी बदलने पर पीएफ अकाउंट में जमा रकम के ट्रांसफर से जुड़ी प्रक्रिया आसान कर दी है। इससे एंप्लायर की मंजूरी की जरूरत…
 26 April 2025
नई दिल्‍ली: सऊदी अरब भारत में दो रिफाइनरी बनाने के लिए भारतीय कंपनियों के साथ मिलकर काम करेगा। यह कदम वह भारत के रिफाइनिंग सेक्टर में अपनी जगह बनाने के लिए…
Advertisement