एक यूजर ने जब मंत्रोच्चारण करने को शर्मनाक बताया और कहा कि यही लोग जब नौकरी नहीं लगेगी, तो आरक्षण को दोष देंगे, तो देवोलीना ने उसे करारा जवाब दिया। लेकिन देवोलीना ने जो कहा, वह उन्हीं पर भारी पड़ गया। लोगों ने उन्हें बुरी तरह लपेट लिया। पूरा मामला कहां से और कैसे शुरू हुआ, क्या कुछ हुआ
यूजर का वीडियो- धार्मिक पढ़ाई का देश में क्या योगदान?
'सत्यदर्शन' नाम के एक X हैंडल ने धार्मिक पढ़ाई और मंत्रोच्चारण करते कुछ ब्राह्मण बच्चों का वीडियो शेयर किया और साथ में लिखा, 'भाईयों, सच सच बताना यह धार्मिक पढ़ाई से क्या देश में किसी भी तरह का योगदान दिया जा सकता है? यह तो बस इनके जाति विशेष को काम आएगा, क्योंकि मंदिर बनते जाएंगे और यह बड़े होकर वहां पुजारी ट्रस्टी बनकर रोजगार काम करेंगे। इससे देश और बाकी समाज का क्या ही भला होगा। कुछ आविष्कार थोड़ी कर रहे हैं जो देश के काम आएंगे।'देवोलीना बोलीं- मंत्रोच्चारण करो, आरक्षण की जरूरत नहीं पड़ेगी, यूजर्स भड़के
इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, 'पढ़ाई लिखाई के वक्त मंत्रोच्चार करेंगे फिर नौकरी नहीं लगेगी तो आरक्षण को दोष देंगे। शर्मनाक।' और इसी पर देवोलीना ने उसे जवाब दिया। एक्ट्रेस ने लिखा, 'मंत्रोच्चारण करके देखो। आरक्षण की जरूरत नहीं पड़ेगी। खुद भी ज्ञानी बनोगे और दूसरे को भी तकलीफ नहीं होगी।'
