ट्रंप ने उड़ाया था मैक्रों का मजाक
मैक्रों अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के कुछ घंटे पहले दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। ट्रंप ने वॉशिंगटन डीसी में एक निजी भोज के दौरान मैक्रों के साथ अपनी एक फोन बातचीत का जिक्र करते हुए फ्रांसीसी प्रधानमंत्री का मजाक उड़ाया था। ट्रंप ने दावा किया कि मैक्रों की पत्नी ब्रिगेट उनके साथ बेहद बुरा बर्ताव करती हैं।ट्रंप ने दावा किया कि मैक्रों अभी भी जबड़े पर लगे जोरदार वार से उबर रहे हैं। ट्रंप की टिप्पणी मई 2025 के एक वीडियो के संदर्भ में दी थी, जो फ्रांसीसी राष्ट्रपति की वियतनाम यात्रा के दौरान का था। वीडियो में ब्रिगिट फ्रांसीसी राष्ट्रपति के चेहरे को धक्का देते जैसा लग रही थीं। यह फुटेज फ्रांसीसी राष्ट्रपति के विमान के अंदर का था। मैक्रों ने बाद में वीडियो को एक दुष्प्रचार का हिस्सा बताते हुए खारिज कर दिया था। उन्होंने इसे एक मजाकिया पल बताया था।
ट्रंप ने क्या कहा था?
ट्रंप वॉशिंगटन डीसी में एक डिनर के दौरान बोल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने दावा किया कि खाड़ी में चल रहे संघर्ष के दौरान उन्होंने व्यक्तिगत रूप से फ्रांस से सैन्य सहायता का अनुरोध किया था, लेकिन पेरिस ने इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया। ट्रंप ने आगे कहा, 'हमें उनकी जरूरत नहीं थी, फिर भी मैंने उनसे पूछा।'ट्रंप ने आगे बताया, 'मैंने कहा, इमैनुएल हमें खाड़ी में थोड़ी मदद पाकर खुशी होगी। भले ही हम बुरे लोगों को खत्म करने और बैलिस्टिक मिसाइलों को नष्ट करने में रेकॉर्ड बना रहे हैं। हमें थोड़ी मदद पाकर खुशी होगी। अगर आप कर सकें, तो क्या आप तुरंत जहाज भेज सकते हैं?' ट्रंप ने दावा किया कि मैक्रों ने कहा कि फ्रांस युद्ध जीतने के बाद मदद कर सकता है।











