नोबेल पुरस्कार कमेटी ने पाकिस्तान की इस दलील को खारिज कर दिया कि डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यस्थता करवाई थी। दरअसल, पाकिस्तान ने डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट कर दुनिया को चौंका दिया था। इस नॉमिनेशन के पीछे पाकिस्तान ने तर्क दिया था कि मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए चार दिन के संघर्ष को ट्रंप ने रूकवाने का काम किया। डोनाल्ड ट्रंप ने इसके बाद दर्जनों बार दावा किया कि उन्होंने ही भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम करवाया है।
नोबेल समिति का फैसला और पाकिस्तान की किरकिरी
आज जैसे ही नोबेल समिति ने 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार वेनेज़ुएला की लोकतंत्र समर्थक नेता मारिया कोरीना माचाडो को देने की घोषणा की तो पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फिर गया। क्योंकि अगर ट्रंप को नोबेल मिल जाता तो आज से वो जीवन भर हल्ला मचाता रहता कि उसने ही अमेरिकी राष्ट्रपति को नोबेल पुरस्कार दिलवाया है। इसके अलावा वो इसके जरिए ये साबित करने की कोशिश करता कि ट्रंप ने ही भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम करवाया है। यानि अब पाकिस्तान की नौटंकी पर ताला लग गया है। वो अब हो-हल्ला नहीं मचाएगा