ट्रेलर की शुरुआत होती है खूबसूरत नजरों और राम कपूर की बड़ी सी स्माइल के साथ। सब मिलकर पार्टी करते हैं। लेकिन कहानी तब पलटती है जब मिस्टर कपूर का मर्डर हो जाता है। इस कहानी को सुलझाने के लिए एंट्री होती है मीरा राव सीबीआई की। जो इस मर्डर गुत्थी को सुलझाने आती हैं। अब कौन आखिर हत्यारा है और किसने ये साजिश रची है, इसे देखने के लिए फैंस को फिल्म का इंतजार करना होगा।
नीयत की स्टारकास्ट
'नीयत' सिनेमाघरों में 7 जुलाई 2023 को रिलीज हो रही है। जिसमें Vidya Balan और राम कपूर के अलावा राहुल बोस, नीरज काबी, निक्की वालिया, अमृता पुरी, शहाना गोस्वामी, शशांक अरोड़ा से लेकर दिनेश रिजवी जैसे स्टार्स नजर आए हैं।नीयत को किसने डायरेक्ट और लिखा है
इस फिल्म को अमेजन प्राइम प्रजेंट कर रहा है। जिसे प्रोड्यूस विक्रम मल्होत्रा ने किया है। कहानी लिखने के लिए Shakuntala Devi फिल्म के निर्देशक अनु मेनन का साथ अद्विता काला और गिरवानी ध्यानी ने दिया है।











