'मुंज्या' का ट्रेलर रिलीज, खौफ के बीच पुराने प्यार को लेने लौटा दुष्ट शैतान, लोग बोले- ये तो नेक्स्ट लेवल है
'स्त्री' के मेकर्स ने हाल ही 'मुंज्या' का टीजर रिलीज किया था, जिसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला, और अब इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जो वाकई पसंद आएगा। 'स्त्री' की तरह ही 'मुंज्या' में हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का देखने को मिलने वाला है। लेकिन ट्विस्ट यह है कि इस बार डराने के लिए किसी एक्टर को भूत नहीं बनाया गया, बल्कि CGI से एक्टर को क्रिएट किया गया है।











