गाजा युद्ध रोकने का समय, मैं चुप नहीं रहूंगी... इजरायली पीएम नेतन्याहू पर कमला हैरिस ने डाला सीजफायर का दबाव

गाजा युद्ध रोकने का समय, मैं चुप नहीं रहूंगी... इजरायली पीएम नेतन्याहू पर कमला हैरिस ने डाला सीजफायर का दबाव
वॉशिंगटन: इजरायल और हमास का युद्ध चल रहा है। युद्ध में लगातार अमेरिका इजरायल को समर्थन देता रहा है। इस बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने ने गाजा की पीड़ा को लेकर चुप न रहने की कसम खाई है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को उन्होंने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के सामने अपनी गंभीर चिंता व्यक्त की और कहा कि अब युद्धविराम समझौता करने का समय आ गया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इजरायल को अपनी रक्षा का अधिकार है। कमला हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी से राष्ट्रपति पद की संभावित उम्मीदवार हैं।
Advertisement